छत्तीसगढ़

पामगल के समाधान शिविर में उमड़ा जनसैलाब

15 अगस्त विज्ञापन

सुशासन तिहार में 11 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने लिया भाग, मौके पर हुआ समस्याओं का समाधान

रायपुर, 19 मई 2026/सुशासन तिहार के अंतर्गत बीजापुर जिले के भोपालपटनम विकासखंड के ग्राम पंचायत पामगल में आयोजित समाधान शिविर में ग्रामीणों की बड़ी भागीदारी देखने को मिली। शिविर में आसपास की 11 ग्राम पंचायतों से ग्रामीण, जनप्रतिनिधि और विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी शामिल हुए।
शिविर में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी दी गई और उनकी समस्याएं सुनकर निराकरण की प्रक्रिया शुरू की गई। ग्रामीणों ने उत्साहपूर्वक अपनी मांगें और शिकायतें अधिकारियों के सामने रखीं।
शिविर के दौरान मांग और शिकायत से जुड़े कुल 501 आवेदन प्राप्त हुए। सभी आवेदनों पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
शिक्षा, स्वास्थ्य, समाज कल्याण, कृषि, उद्यानिकी और मत्स्य विभाग सहित कई विभागों ने मौके पर ही पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ प्रदान किया। ग्रामीणों की सुविधा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर भी लगाया गया, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर आवश्यक परामर्श प्राप्त किया।
महिला एवं बाल विकास विभाग की गतिविधियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म आयोजित कर उन्हें पोषण और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी दी गई। वहीं छोटे बच्चों का अन्नप्राशन कार्यक्रम आयोजित कर शिशु पोषण और स्वस्थ विकास के प्रति जागरूक किया गया।
सुशासन तिहार के तहत आयोजित यह समाधान शिविर शासन और ग्रामीणों के बीच बेहतर संवाद का प्रभावी माध्यम बना। शिविर के जरिए लोगों को एक ही स्थान पर समस्याओं के समाधान के साथ विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ भी मिला।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!