Uncategorized
नकटी कांड पर छत्तीसगढ़ विधानसभा में संग्राम, विपक्ष के 32 विधायक सस्पेंड, कांग्रेस ने सड़क पर खाया खाना | 32 Opposition Mla Suspended From Assembly

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने शून्यकाल में मुद्दा उठाते हुए कहा कि नकटी में अतिक्रमण हटाने के नाम पर की गई कार्रवाई संविधान के अनुच्छेद 21 (जीने के अधिकार) का सीधा उल्लंघन है। सरकार के किसी भी मंत्री ने इनके प्रति दया नहीं दिखाई। वहीं, विधायक उमेश पटेल ने पूछा कि आखिर यहां बुलडोजर चलाने की क्या आवश्यकता थी? कवासी लखमा ने आरोप लगाया कि नकटी की कार्रवाई से पूरे देश में गलत संदेश गया है, जहां रातभर बच्चे सो नहीं सके और उनके आशियाने उजाड़ दिए गए। चर्चा में विधायक संगीता सिन्हा, लखेश्वर बघेल और देवेंद्र यादव ने भी हिस्सा लिया।
15 अगस्त विज्ञापन




