छत्तीसगढ़

नगर पंचायत में जोनल टेंडर को लेकर शुरू हुआ विवाद

ठेकेदार ने लगाया चहेतों को फायदा पहुंचाने का आरोप

15 अगस्त विज्ञापन

सीएमओ का दावा मामला सुलझा
जशपुरनगरः जोनल टेंडर में हुए कथित गड़बड़ी को लेकर नगर पंचायत कुनकुरी में एक बार फिर विवाद की स्थिति बन गई है। इस पंचायत में विवादों के कारण बीते 1 साल के भीतर 5 मुख्य नगर पंचायत अधिकारी (सीएमओ) बदले जा चुके हैं। फिर भी स्थिति जस की तस बनी हुई है। ठेकेदार शहजाद अली का आरोप है कि नगरपालिका द्वारा जारी किये गए जोनल टेंडर में सबसे कम दर भर कर उन्होनें टेंडर प्राप्त किया था। लेकिन नगर पंचायत ने अब तक नगर पंचायत ने वर्क आर्डर जारी नहीं किया है। उन्होनें बताया कि जोनल टेंडर में नगर पंचायत क्षेत्र में होने वाले छोटे निर्माण कार्य,मरम्मत कार्य,बिजली मरम्मत,नल मरम्मत व आवश्यक सामग्री आपूर्ति शामिल किया गया था। लेकिन नगर पंचायत ने जारी किये गए टंेडर का वर्क आर्डर जारी करने की जगह,एक नया निविदा जारी कर दिया। ठेकेदार का आरोप है कि बोर खनन की आड़ में जारी किये गए इस टेंडर अध्यक्ष व पार्षद निधि के निर्माण कार्य सहित सभी काम को शामिल कर दिया गया है। बोर खनन के लिए जारी कियेे गए टेंडर में,संबंधित ठेकेदार को बोर खनन वाहन का मालिक होना अनिवार्य किया गया है। जबकि ऐसा कोई शर्त शासन की ओर से निर्धारित की गई है। मनमाने रूप से लगाए गए इस शर्त का उद्देश्य किसी खास व्यक्ति को फायदा पहुंचाना हो सकता है। उन्होनें इस मामले की जांच व तत्काल कार्य आदेश जारी करने का अनुरोध करते हुए,नगर पंचायत कुनकुरी के सीएमओ बसंत बुनकर को ज्ञापन सौंपा है।
लगातार बनी हुई है विवाद की स्थिति –
उल्लेखनिय है कि नगर पंचायत कुनकुरी में बीते एक साल से लगातार विवाद की स्थिति देखी जा रही है। इससे पहले भी नगर के विकास कार्यो को लेकर विवाद हो चुका है। अध्यक्ष विनयशील ने छठ घाट निर्माण में गड़बड़ी,शौचालय रिपेयरिंग और विसर्जन तालाब के निर्माण के निर्माण को लेकर विवाद हो चुकी है। लगातार हो रहे इन विवादों से नगर पंचायत कुनकुरी का विकास कार्य प्रभावित होने का आरोप भी लग रहा है।
जोनल टेंडर सिविल वर्क के लिए होता है। नगर पंचायत द्वारा जारी किये गए टेंडर में बोर खनन भी जुड़ गया था। इसलिए अलग से इसका टेंडर जारी किया गया है। इसे लेकर ठेकेदार को मिस अंडर स्टेडिंग हो गई थी। इसे अब सुलझा लिया गया है।’’
बसंत बुनकर,सीएमओ,नगर पंचायत,कुनकुरी।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!