छत्तीसगढ़जशपुर

नेशनल हाईवे-43 गम्हरिया में खड़ी ट्रक से पिकअप की भिड़ंत, ड्राइवर और हेल्पर घायल

A pickup truck collided with a parked truck on National Highway 43 in Gamharia, injuring the driver and helper

15 अगस्त विज्ञापन

गौरीशंकर गुप्ता /जशपुर। जिले के नेशनल हाईवे-43 पर गम्हरिया के पास शुक्रवार सुबह एक खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार पिकअप वाहन की भिड़ंत हो गई। हादसे में पिकअप वाहन के ड्राइवर और हेल्पर घायल हो गए। दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन में टमाटर लोड कर चालक सुनील लोहारा (उम्र 30 वर्ष) और हेल्पर विनीत मुंडा (उम्र 29 वर्ष) भिलाई, छत्तीसगढ़ से रांची, झारखंड जा रहे थे। दोनों गुमला, झारखंड के निवासी हैं। गुरुवार दोपहर करीब 2 बजे वे भिलाई से रवाना हुए थे।

शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे जब पिकअप गाड़ी गम्हरिया क्षेत्र से गुजर रही थी, तभी सड़क किनारे खड़ी ट्रक से तेज रफ्तार में टकरा गई। टक्कर के बाद पिकअप वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार चालक व हेल्पर को चोटें आईं।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद सड़क किनारे खड़ी ट्रक का चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया।

 

 

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!