बिलासपुर

नवरात्र से पहले बिलासपुर की सड़कों का होगा मरम्मत, निगम आयुक्त ने दिए निर्देश

15 अगस्त विज्ञापन

बिलासपुर। वर्षा ऋतु के बाद खस्ताहाल सड़कों की सुध नगर निगम ले रही है। निगम प्रबंधन ने साफ किया था कि वर्षा ऋतु जाने के बाद सड़कों के गड्ढे भरे जाएंगे और जहां पर जरूरत है, उन सड़कों का डामरीकरण होगा।

अक्टूबर दूसरे सप्ताह से नवरात्र की शुरुआत होने वाली है। इस दौरान पंडालों में विराजित प्रतिमाओं का दर्शन करने के लिए भक्त उमड़ेंगे। ऐसे में गड्ढे से भरी सड़क और उड़ती धूल भक्तों को परेशान कर सकती है। इन बातों को ध्यान में रखते हुए ही नवरात्र के पहले शहर की सभी सड़कों की मरम्मत कार्य पूरा किया जाएगा।

वर्षा ऋतु के समय से शहर की सड़कें उधड़ने लगी थीं और गड्ढे नजर आने लगे थे। वर्षा ऋतु के अंत तक शहर की लगभग सभी सड़कें खराब हो गईं। इससे शहरवासियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

कमिश्नर प्रकाश कुमार सर्वे ने सभी आठ जोन को सड़क मरम्मत की जिम्मेदारी सौंपी है। ऐसे में सभी जोन कमिश्नर को साफ किया गया है कि वे अपने क्षेत्र की खस्ताहाल सड़कों को एक महीने के भीतर बना लें। इस निर्देश के अब आने वाले कुछ ही दिनों के भीतर सड़कों के मरम्मत का काम चालू कर दिया जाएगा।

यह भी देखने को मिला है कि ज्यादातर सड़कों की स्ट्रीट लाइट खराब हो गई हैं। सड़कों में पर्याप्त रोशनी भी नहीं रहती। ऐसे में आवश्यकता के हिसाब से सभी सड़कों में नई लाइट लगाने के निर्देश भी नगर निगम आयुक्त प्रकाश कुमार सर्वे ने दिए हैं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!