राजनीति
नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन ने शुरू किया तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन, 15 हजार स्टाइपेंड की मांग

रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नर्सिंग ऑफिसर्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ ने पदोन्नति के पदों पर की गई संविदा नियुक्तियों को निरस्त करने और नर्सिंग संवर्ग की विभिन्न लंबित मांगों को लेकर तीन दिवसीय सांकेतिक विरोध प्रदर्शन शुरू किया है।
प्रदर्शन के पहले दिन गुरुवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय परिसर में संघ के पदाधिकारियों और नर्सिंग कर्मचारियों ने प्रदर्शन किया।
एसोसिएशन नर्सिंग छात्रों के लिए 15 हजार रुपये स्टाइपेंड की मांग कर रहा है। इसके अलावा अन्य लंबित मांगों को भी उठाया जा रहा है।
15 अगस्त विज्ञापन




