Uncategorized

Murder Case: अवैध संबंध में युवक की हत्या! 5 लोगों ने मिलकर पहले काटा सिर, फिर… दरिंदे की करतूत सुन दहल जाएगा दिल | Murder Case: 5 people together killed a young man due to illicit relationship

15 अगस्त विज्ञापन


इस बेहद सनसनीखेज और नृशंस हत्याकांड का खुलासा करते हुए जशपुर के एसएसपी शशि मोहन सिंह ने बताया कि मामले के प्रार्थी अनिरुद्ध दास ग्राम लिचिरमा थाना सीतापुर ने दिनांक 29 नवंबर 2024 को थाना कांसाबेल में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसका पुत्र अनिरुद्ध दास उम्र 40 वर्ष ग्राम लिचिरमा थाना सीतापुर का दिनांक 20 नवंबर 2024 से अपने घर से रघुनाथपुर जा रहा हूं, बोलकर घर से निकला था जो वापस घर नहीं आया। पता-तलाश करने पर कांसाबेल क्षेत्र में आना पता चला है। उक्त रिपोर्ट पर थाना कांसाबेल में गुम इंसान दर्ज कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस टीम को जांच के दौरान जानकारी मिली कि गुम व्यक्ति अनिरुद्ध दास का श्याम पैंकरा के परिवार की एक महिला से प्रेम संबंध चल रहा था जो कभी कभी उससे मिलने उसके घर आता-जाता था। इस कारण श्याम पैंकरा अनिरुद्ध दास से रंजिश रखता था तथा मौका देखकर ठिकाने लगाने की योजना बनाया था। अनिरूद्ध दास दिनांक 20 नवंबर 2024 को शाम करीब 08:00 बजे मुंडाटोली कांसाबेल महिला के घर के पास आया तब श्याम पैंकरा प्रदीप उर्फ पीलु, कुन्दन पैंकरा तीनों उसे देखकर पप चोर है, कहकर पकडे़ और रोड से अलग ले जाकर हाथ-मुक्का तथा पत्थर से बेदम पिटाई की।

सिर को धड़ से अलग

हत्यारों ने अनिरूद्ध दास के बेहोश होने पर उसे जमीन में जोर से पटक दिया फिर साईज पत्थर से सिर को पहले कुचल दिया और टांगी से गला काटकर सिर धड़ से अलग कर दिया गया। इसके बाद हत्यारों ने मृतक के शव को तिरपाल से लपेटकर स्कार्पियो वाहन कमांक सीजी 22 एच 4451 से फावड़ा इत्यादि रखकर वे तीनों लाश को ठिकाने लगाने के लिए बागबाहर क्षेत्र के ग्राम मयुरनाचा पहुंचे, फिर वहां से आबाकछार के जंगल पहुंचकर अनिरूद्ध दास के शव के धड़ के ऊपर पेंट, शर्ट को तिरपाल के साथ उपर रखकर आग लगा दी।

उसके बाद सिर वाले हिस्से को बोरी में लपेट 2-3 किलोमीटर दूर में ले जाकर एक गढ्ढा खोदकर गाड़ दिए। मृतक के मोबाईल को रास्ते में तोड़कर जला दिए एवं बैटरी को फेंक दी। गावं के कुछ लोग पूछ रहे थे कि पप चोर कौन था उसका क्या हुआ तो भाग गया है बताए।

यह भी पढ़ें

Murder News: परिवार को मंजूर नहीं था प्यार! बेरहमी से कर दी प्रेमी की हत्या, 2 आरोपी गिरफ्तार…

कटे सिर को खेत से निकाल कर जलाने का प्रयास

पुलिस के बढ़ते दबाव में श्याम पैंकरा गिरफ्तार होने के भय से 17 जनवरी 25 को दोपहर में अपने स्कार्पियो वाहन से आबाकछार जाकर अनिरूद्ध के जले हुए शरीर को देखने गया, वहां कंकाल मिलने पर उसे बोरी में भर कर रस्सी से बांध कर रोड किनारे रख कर वापस अपने घर आ गया फिर उसी दिन शाम करीब 7:00 बजे रखे स्थान पर जाकर उक्त कंकाल, हड्डी को अपने वाहन में लोड़ कर अपने घर के बाड़ी में ले गया एवं उसे जलाने का प्रयास किया।

हड्डी के नहीं जलने पर उसे एक नाला के पुलिया में बहा दिया। उसके बाद अबाकछार जाकर अनिरूद्ध दास के कटे सिर को भी खेत से जहां गाड़ा गया था, उसे निकालकर जलाने का प्रयास किया। श्याम के पिताजी दिलबंधु साय द्वारा ड्रम में अनिरूद्ध दास के सिर के हड्डी के जले अवशेष को, टीना के ड्रम को जिस टांगी से अनिरूद्ध का सिर काटकर अलग किया गया था और फावड़ा को जंगल में कहीं ले जाकर छिपा दिया है बताया गयाए मेमोरेंडम कथन में उनसे जप्त किया गया है।

ये हुए गिरफ्तार

आरोपीगण मृतक अनिरूध्द दास को महिला से अवैध संबंध के रंजिश के कारण मारपीट की नृशंस हत्या कर साक्ष्य छिपाने, शव को जला कर नष्ट किए जाने के अपराध के सबूत पाए जाने से श्याम पैंकरा पिता दिलबंधु साय पैंकरा उम्र 30 वर्ष, प्रदीप उर्फ पीलु उम्र 32 वर्ष, कुन्दन पैंकरा उम्र 34 वर्ष, गोलू राज पैंकरा उम्र 24 वर्ष, दिलबंधु साय उम्र 70 वर्ष सभी निवासी कांसाबेल मुडाटोली थाना कांसाबेल जिला जशपुर को गिरफ्तार किया गया है।

मिला नकद इनाम

मामले में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जशपुर, शशि मोहन सिंह ने बताया कि गुम इंसान अनिरूद्ध दास की नृशंस हत्या करने के एक ही गांव के 5 आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा अत्यंत प्रोफेशनल तरीके से जांच कर गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस टीम के अतिशीघ्र मामले का खुलासा करने पर उन्हें पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा द्वारा नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!