मरवाही के जंगलों में भीषण आग, कई इलाके धुआं-धुआं: तेंदू पत्ता खरीदी से पहले ग्रामीणों पर जानबूझकर आग लगाने का आरोप, वन विभाग परेशान – Gaurela News

मरवाही में गर्मी की शुरुआत के साथ ही मरवाही वनमंडल के जंगलों में भीषण आग लग गई है। कई इलाकों में आग और धुएं का गुबार उठता दिखाई दे रहा है, जिससे वन विभाग के सामने बड़ी चुनौती खड़ी हो गई है।
आग की चपेट में आने से जंगलों को भारी नुकसान हो रहा है और कई जगहों पर सड़कों से गुजरना भी मुश्किल हो गया है। जंगली जीव जंतुओं पर भी इस आग का बुरा आसार हो रहा है। तपमान में आई वृद्धि से वातावरण में पहले ही काफी गर्मी बढ़ गई है ऐसे में जंगल की आग इस तापमान में वृद्धि का एक कारण भी बन रही है । इन इलाकों में फैली आग कोड़गार, बस्ती बगरा, रामगढ़, घाट बहरा, शंकरगढ़, पूटा, मुरमुर आग लगने की वजह पर सवाल शुरुआती जांच में आग लगने की वजह महुआ बीनने वाले ग्रामीणों द्वारा सफाई के लिए लगाई गई आग को माना जा रहा था, हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि तेंदू पत्ता खरीदी से पहले जानबूझकर जंगल में आग लगाई जा रही है। ग्रामीणों का दावा ग्रामीणों के अनुसार आग से पुराने पौधे जल जाते हैं इसके बाद नई कोपलें निकलती हैं नई पत्तियों को बेहतर गुणवत्ता का माना जाता है जबकि नियमों के मुताबिक पौधों की वैज्ञानिक तरीके से कटाई होनी चाहिए, उन्हें जलाना नहीं। वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती ग्रामीणों का कहना है कि जब तक वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचती है, तब तक जंगल को भारी नुकसान हो चुका होता है। आग की वजह से बेशकीमती पेड़-पौधे और वन्यजीवों का प्राकृतिक आवास भी प्रभावित हो रहा है। फिलहाल कई इलाकों में आग पर काबू पाना वन विभाग के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ
Source link




