अपराध

मोबाइल अपडेट के बहाने साइबर ठगी, खाते से निकले 1.98 लाख रुपये

15 अगस्त विज्ञापन

राजनांदगांव जिले के सोमनी थाना क्षेत्र के अंजोरा निवासी ईश्वर लाल साहू के साथ साइबर ठगी का मामला सामने आया है। मोबाइल में सॉफ्टवेयर अपडेट का पॉपअप आया और कुछ देर बाद फोन ने काम करना बंद कर दिया। मोबाइल सामान्य होने पर पता चला कि खाते से करीब दो लाख रुपये निकल चुके थे।

पीड़ित के अनुसार 10 सितंबर को दोपहर करीब 12:45 बजे मोबाइल में अचानक सॉफ्टवेयर अपडेट का संदेश आया। इस संदेश के आने के बाद मोबाइल का टच और बटन काम करना बंद हो गए। कुछ देर बाद फोन अपने आप चालू हो गया।

11 सितंबर को भी इसी तरह मोबाइल अपडेट होने लगा। हालांकि कुछ देर बाद मोबाइल ठीक हो गया। संदेह होने पर पीड़ित ने गूगल पे से खाते का बैलेंस देखा, तो पता चला कि 10 सितंबर को 48,999 रुपये और 49,999 रुपये तथा 11 सितंबर को एक लाख रुपये निकाले जा चुके हैं।

इस तरह अज्ञात आरोपित ने उनके खाते से तीन बार में कुल 1,98,998 रुपये निकाल लिए। पीड़ित बैंक पहुंचा, लेकिन हड़ताल के कारण बैंक बंद मिला।

इसके बाद पीड़ित ने साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। सोमनी पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ धारा 318(4) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!