Uncategorized

मिनीमाता बांगो बांध के 4 गेट खोले गए, VIDEO: हसदेव नदी में 23,420 क्यूसेक पानी छोड़ा गया, 32 गांवों में अलर्ट जारी – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन


कोरबा में स्थित मिनीमाता बांगो बांध में जलस्तर 358.10 मीटर तक पहुंचने के कारण 4 गेट खोलने का निर्णय लिया गया है। यह फैसला मुख्य अभियंता बिलासपुर और अधीक्षण अभियंता कोरबा के साथ विचार-विमर्श के बाद लिया गया।

.

गुरुवार दोपहर 2:40 बजे गेट नंबर 4, 5, 6 और 8 को खोला गया। गेट नंबर 4 और 8 को 0.50 मीटर खोलकर प्रत्येक से 2,960 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। गेट नंबर 5 और 6 को 1.50 मीटर खोलकर प्रत्येक से 8,750 क्यूसेक पानी निकाला जा रहा है। कुल मिलाकर बांध से 23,420 क्यूसेक पानी हसदेव नदी में प्रवाहित किया जा रहा है।

32 गांवों में अलर्ट जारी

कार्यपालन अभियंता धर्मेंद्र निखरा ने बताया कि बांध के आसपास के 32 गांवों में अलर्ट जारी कर दिया गया है। बांध में कई नदियां मिलती हैं जहां से पानी संग्रहित होता है। बारिश की स्थिति के अनुसार अन्य गेट भी खोले जा सकते हैं।

दर्री बांध को भी अलर्ट जारी किया गया है। वहां अभी तक दो गेट खोले गए हैं। जलस्तर बढ़ने से शहरी क्षेत्र के सीतामढ़ी, मोती सागरपारा, राताखार, पम्प हाउस, पुरानी बस्ती और कोहड़िया जैसे हसदेव नदी के किनारे बसे इलाकों में जल भराव की स्थिति बन सकती है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!