छत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़

मिलर्स की देरी से उपार्जन केंद्रों में संकट: धान सूखत और नुकसान की आशंका, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

मिलर्स की देरी से उपार्जन केंद्रों में संकट: धान सूखत और नुकसान की आशंका, प्रशासन से हस्तक्षेप की मांग

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुर: जशपुर जिले के उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी संपन्न हुए एक सप्ताह से अधिक समय बीत चुका है। शासन द्वारा सभी केंद्रों के लिए डीओ जारी कर दिए जाने के बावजूद संबंधित मिलर्स ने अब तक धान का उठाव शुरू नहीं किया है।

मिलर्स की इस कथित देरी से समितियों में रखे धान पर नुकसान का खतरा बढ़ गया है। मंगलवार की शाम पांच बजे मिली जानकारी के अनुसार तेज धूप के कारण धान में सूखत (वजन में कमी) तेजी से बढ़ रही है, वहीं खुले में रखे स्टॉक को चूहे और दीमक भी नुकसान पहुंचा रहे हैं। समिति प्रबंधकों का कहना है कि यदि जल्द उठाव नहीं हुआ तो धान की गुणवत्ता और वजन दोनों प्रभावित होंगे, जिससे आर्थिक क्षति तय है।

समिति कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि नीति के अनुसार डीओ के विरुद्ध 10 प्रतिशत तौल केंद्र पर कराना अनिवार्य है, लेकिन मिलर्स इस नियम का पालन नहीं कर रहे। उनका कहना है कि मिलर्स बाद में धर्मकांटा पर्ची भेजकर अधिक सूखत दर्शाते हैं, जिससे विवाद की स्थिति बनती है।

 

 

कर्मचारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि जानबूझकर देरी के कारण धान को नुकसान होता है तो उसकी जिम्मेदारी समिति पर नहीं होगी। समितियों ने जिला प्रशासन से तत्काल हस्तक्षेप करते हुए मिलर्स को शीघ्र उठाव के निर्देश देने, 10 प्रतिशत तौल की अनिवार्यता सुनिश्चित करने और देरी करने वालों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग की है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!