Uncategorized

Maoist Surrender: 33 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने किया आत्मसमर्पण, अपने गीतों से फैलाते थे माओवाद का जहर

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में माओवाद के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान से घबराकर 33 लाख के इनामी माओवादी दंपती ने तेलंगाना के राचकोंडा पुलिस आयुक्त के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। दोनों दंपती माओवाद के समर्थन में गीत लिखते थे, जिसके जरिए ये लोग इस जहरीले विचारधारा से लोगों को प्रभावित करते थे।

By Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 18 Jul 2025 11:35:33 AM (IST)

Updated Date: Fri, 18 Jul 2025 12:06:41 PM (IST)

माओवादी दंपती ने किया आत्मसमर्पण

नईदुनिया न्यूज, कोंटा/ सुकमा: छत्तीसगढ़ में चल रहे सुरक्षा बलों के आक्रामक अभियान से घबराकर माओवादी दंपती 25 लाख रुपये के इनामी माला संजीव उर्फ लेंगू दादा और उसकी पत्नी 8 लाख की इनामी पेरुगुला पार्वती उर्फ दीना ने बुधवार को तेलंगाना के राचकोंडा पुलिस आयुक्त के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है।

बता दें कि दोनों गीत के जरिए माओवादी विचारधारा को फैलाने का काम करते थे। तेलंगाना का रहने वाला माला संजीव बस्तर में पिछले 22 वर्ष से सक्रिय था। उसे 2003 में दंडकारण्य विशेष क्षेत्रीय समिति (डीकेएसजेडसी) में स्थानांतरित करते हुए चेतना नाट्य मंच (सीएनएम) का प्रभारी बनाया गया था। 2007 में उसने तेलंगाना कैडर की दीना (एसीएम) से दूसरा विवाह किया था।

गीतों के जरिए बोया जहर

सीएनएम के बैनर तले दोनों ने गोंडी और हिंदी बोली में माओवादी विचारधारा के प्रसार के लिए गीत लिखे। इन गीतों के माध्यम से सैकड़ों आदिवासियों को बहका कर उनमें माओवाद का जहर बोया और हाथों में हथियार थमा दिए।

इससे पहले लेंगू दादा 1980 में, गुम्मादी विट्टल उर्फ गद्दार के नेतृत्व में भाकपा (माले) पीपुल्स वार की जन नाट्य मंडली में शामिल हुआ था। 1996 में वह भाकपा (माले) पीपुल्स वार समूह की सशस्त्र शाखा में शामिल हो गया और डिवीजन कमेटी सदस्य (डीवीसीएम) के रूप में कार्य किया।

माओवादियों को आश्रय देने और सहयोग करने के आरोप में ग्रामीण गिरफ्तार

कांकेर जिले के थाना आमाबेड़ा के ग्राम अर्रा निवासी रमेश कुमार मंडावी पिता रजमन मंडावी (35) को माओवादियों को आश्रय देने और सहयोग करने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इसकी जानकारी पुलिस द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है।

यह भी पढ़ें: पत्नी ने तलाक लेने के लिए पति को बता दिया नपुंसक, हाई कोर्ट ने माना क्रूरता

उमनि एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आइके एलिसेला (भापुसे) के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कांकेर दिनेश कुमार सिन्हा (रापुसे) के पर्यवेक्षण तथा डीएसपी नक्सल आपरेशन गिरिजाशंकर साव (रापुसे), डीएसपी डीआरजी अविनाश ठाकुर (रापुसे) व डीएसपी प्रतिभा लहरे के नेतृत्व में किया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!