Uncategorized

मंत्री गजेंद्र यादव बोले-केंद्रीय बजट आत्मनिर्भर भारत का ठोस रोडमैप: कहा- गरीब, किसान, महिला और युवा के लिए बजट में नई योजनाएं – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन




छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र यादव ने केंद्रीय बजट 2026-27 को आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। उन्होंने यह बात दुर्ग जिला भाजपा कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता के दौरान कही। मंत्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में प्रस्तुत यह बारहवां बजट देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती, स्थिरता और समावेशी विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाने वाला है। गजेंद्र यादव ने जोर देकर कहा कि यह बजट केवल आंकड़ों का दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह गरीब, युवा, किसान, महिला और उद्यमियों की आकांक्षाओं का प्रतिबिंब है। कैबिनेट मंत्री ने पिछले 12 वर्षों में मोदी सरकार के कठोर और दूरदर्शी निर्णयों से भारतीय अर्थव्यवस्था की लगातार प्रगति का उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि सरकार ने सुधार, स्थिरता और संरचनात्मक बदलाव को प्राथमिकता दी है, जिससे स्थिर विकास और कम मुद्रास्फीति का मजबूत रिकॉर्ड बना है। यादव ने जानकारी दी कि 2025 के स्वतंत्रता दिवस के बाद से 350 से अधिक सुधार लागू किए गए हैं। इनमें जीएसटी का सरलीकरण, श्रम संहिताओं की अधिसूचना और गुणवत्ता नियंत्रण आदेशों का युक्तिकरण शामिल है। इन उपायों से ‘ईज ऑफ लिविंग’ और ‘ईज ऑफ डूइंग बिजनेस’ में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। गजेंद्र यादव ने बताया कि यह बजट छह प्रमुख क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिसका उद्देश्य आर्थिक विकास को गति देना है। विनिर्माण क्षेत्र में भारत को वैश्विक केंद्र बनाने के लिए ‘बायोफार्मा शक्ति’ योजना के तहत 10,000 करोड़ रुपये आवंटित किए गए हैं। उन्होंने आगे कहा कि ‘इंडिया सेमीकंडक्टर मिशन 2.0’ से स्वदेशी आईपी और उपकरण निर्माण को बढ़ावा मिलेगा, जबकि इलेक्ट्रॉनिक्स कंपोनेंट मैन्युफैक्चरिंग के लिए 40,000 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके अतिरिक्त, कपड़ा क्षेत्र, खादी, हथकरघा, MSME और कंटेनर मैन्युफैक्चरिंग को मजबूत करने के लिए भी कई नई योजनाएं शुरू की गई हैं। मंत्री यादव ने बताया कि वित्त वर्ष 2026-27 में सार्वजनिक पूंजीगत व्यय (कैपेक्स) को बढ़ाकर 12.2 लाख करोड़ रुपए किया गया है, जो अब तक का सर्वाधिक है। राज्यों को विशेष सहायता के तहत 1.35 लाख करोड़ रुपये दिए जाएंगे, जो पिछले वर्ष से 23% अधिक है। लॉजिस्टिक्स को मजबूत करने के लिए नए फ्रेट कॉरिडोर, राष्ट्रीय जलमार्ग और हाई-स्पीड रेल परियोजनाएं भी प्रस्तावित हैं। भाजपा नेताओं की मौजूदगी प्रेस वार्ता में दुर्ग जिला भाजपा अध्यक्ष सुरेंद्र कौशिक, उपाध्यक्ष अशोक राठी, मीडिया प्रभारी राजा महोबिया, दीपक चोपड़ा एवं उमा भारती साहू सहित पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!