Uncategorized

मंत्री बोलीं-सिलेंडर महंगा पर देश सुरक्षित, यह बड़ी बात: महतारी वंदन योजना पर लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा-छूटे नामों को जल्द जोड़ा जाएगा, तारीख तय नहीं – durg-bhilai News

15 अगस्त विज्ञापन




भिलाई में आयोजित सहकार भारती के राज्य स्तरीय महिला सहकारिता सम्मेलन में प्रदेश की महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी। सम्मेलन के बाद पत्रकारों से चर्चा में उन्होंने बढ़ती महंगाई, गैस सिलेंडर के दाम, धर्म स्वतंत्रता विधेयक और महतारी वंदन योजना जैसे विषयों पर सरकार का पक्ष रखा। गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों और किल्लत पर मंत्री राजवाड़े ने कहा कि लोगों को केवल महंगाई के नजरिए से नहीं सोचना चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि देश इस समय वैश्विक चुनौतियों का सामना कर रहा है, लेकिन प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत मजबूती से खड़ा है। गैस सिलेंडर की कीमतें बाहरी परिस्थितियों से प्रभावित मंत्री ने कहा कि कुछ समय के लिए कठिनाइयां हर किसी के जीवन में आती हैं, चाहे वह परिवार हो या समाज। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय हालात का जिक्र करते हुए बताया कि गैस सिलेंडर बाहर से आने के कारण युद्ध जैसी स्थितियों का असर पड़ता है। उन्होंने कहा कि यदि देश के भीतर ऐसी स्थिति बनती तो लोगों को और अधिक कठिनाई झेलनी पड़ती। राजवाड़े ने कहा, “महिलाएं हर परिस्थिति को संभालने में सक्षम हैं। थोड़ी दिक्कत जरूर है, लेकिन देश सुरक्षित है, यह सबसे बड़ी बात है।” उन्होंने यह भी जोड़ा कि इन्हीं कठिन परिस्थितियों से आगे चलकर जीवन आसान बनता है और सिलेंडर के दाम में वृद्धि अस्थायी स्थिति है। विधानसभा में पारित धर्म स्वतंत्रता विधेयक को लेकर विपक्ष के आरोपों पर मंत्री ने स्पष्ट किया कि यह कानून सर्वसम्मति से पारित हुआ है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार वोट की राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज और देश के हित में फैसले लेती है। यह विधेयक आम जनता के लिए एक बेहतर और संतुलित कानून है, जिसका उद्देश्य व्यवस्था को मजबूत करना है। अफीम की खेती पर सख्त रुख प्रदेश में सामने आ रही अवैध अफीम की खेती की घटनाओं पर मंत्री ने सख्त रुख दिखाया। उन्होंने कहा कि सरकार किसी भी आरोपी को बख्शने के मूड में नहीं है, चाहे वह किसी भी दल से जुड़ा हो। “अगर भाजपा का कोई सदस्य भी इसमें शामिल पाया जाता है, तो उसे निष्कासित किया गया है। हमारी सरकार ऐसे अपराधों के खिलाफ पूरी तरह प्रतिबद्ध है और कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी,” उन्होंने कहा। महतारी वंदन योजना पर अपडेट महतारी वंदन योजना को लेकर मंत्री ने कहा कि सरकार का फोकस आधी आबादी यानी महिलाओं पर है। वर्तमान में करीब 70 लाख महिलाओं को इस योजना का लाभ मिल रहा है। उन्होंने बताया कि जिन महिलाओं के नाम छूट गए हैं, उन्हें भी जल्द जोड़ा जाएगा। “पोर्टल दोबारा खोला जाएगा और सभी पात्र महिलाओं को लाभ दिया जाएगा। तारीख अभी तय नहीं है, लेकिन प्रक्रिया जल्द शुरू होगी,” उन्होंने कहा। महिला सशक्तिकरण पर जोर सम्मेलन में मंत्री ने महिला सहकारिता को मजबूत करने और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं को आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!