मामूली बाइक टक्कर पर युवक को लात-घूंसों से पीटा…VIDEO: कवर्धा में दबंगों ने की गाली-गलौज फिर की पिटाई, पुलिस ने आरोपियों का निकाला जुलूस,भेजा जेल – kabirdham News

मामूली बाइक टक्कर पर दबंगों ने युवक को बेदम पीटा
छत्तीसगढ़ के कवर्धा में बाइक से मामूली टक्कर पर बाइक सवार दबंगों ने एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। दबंगों ने युवक की लात-घूंसे से मारा। पीड़ित की शिकायत के बाद पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका जुलूस निकाला। इसके बाद कोर्ट में पेश करने के बाद
.
जानकारी के अनुसार, रविवार 24 अगस्त को वार्ड क्रमांक 4, महामाया चौक, पंडरिया निवासी अरुण चंद्रसेन ने पंडरिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। उसने बताया गया कि वह अपने दोस्त नवीन यादव के साथ दोपहर लगभग 2:30 बजे सरकारी अस्पताल जा रहा था।
युवक अपने दोस्त के साथ अस्पताल जा रहा था।

दबंगों ने युवक को झाड़ियों में लात-घूंसों से मारा।
बाइक से मामूली टक्कर के बाद बढ़ा विवाद
रास्ते में बांधा तालाब स्थित शिव मंदिर के पास सामने से आ रहे एक बाइक सवार सूरज ने उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। सूरज की बाइक पर उसके दो दोस्त कुणाल और छोटा भी मौजूद थे। बताया जा रहा है कि तीनों शराब के नशे में थे।

युवक की शिकायत पर पुलिस ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
टक्कर के बाद दोनों के बीच विवाद हो गया। दोनों के बीच विवाद बढ़ गया कि नौबत मारपीट तक पहुंच गई। पहले सूरज ने अरुण के साथ गाली-गलौज की फिर अपने दोस्तों अपने दोस्तों कुणाल और छोटा के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए उसकी जमकर पिटाई की।
युवक को लात-घूंसों से मारा
इस दौरान तीनों ने अरुण को झाड़ियों में लात-घूंसों से मारा। इस मारपीट में युवक का टी-शर्ट भी फट गया। पिटाई के बाद अरुण ने पंडरिया थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ शिकायत की।

पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर निकाला जुलूस
घटना की रिपोर्ट मिलते ही थाना प्रभारी नितिन कुमार तिवारी ने पुलिस टीम गठित की और तीनों आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार छानबीन के बाद 26 अगस्त 2025 को तीनों आरोपियों सूरज, कुणाल और छोटा को गिरफ्तार कर थाने लाया गया। इस दौरान पुलिस ने आरोपियों का जुलूस भी निकाला।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में कानूनी कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट में पेश कर दिया है।
………………………………………….
क्राइम से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें
गणेश पंडाल के विवाद में महिलाओं को पड़े थप्पड़…VIDEO:रायपुर में 2 पक्षों में मारपीट; युवक बोला- 36 भाई हैं, 36 टुकड़े कर देंगे

रायपुर के खम्हारडीह में गणेश पंडाल में साउंड बॉक्स को लेकर 2 समितियों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान महिलाओं ने एक-दूसरे को जमकर थप्पड़ जड़ दिए। मारपीट के बीच एक युवक ने भी महिला को थप्पड़ मारा, जिससे वह बेसुध होकर जमीन पर गिर गई। युवक ने महिला को धमकी दी कि 36 भाई हैं, 36 टुकड़े कर देंगे। घटना का वीडियो भी सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर…




