रायपुर

महादेव घाट विसर्जन कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू:शाम 7 बजे तक 30 मूर्तियां विसर्जित — ताजा अपडेट

15 अगस्त विज्ञापन

रायपुर के महादेवघाट में पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू हो गया है। शारदीय नवरात्रि के अंतिम दिन भक्तों ने पूजा-अर्चना और माता रानी के जयकारों के बीच नम आंखों से मां दुर्गा को विदाई दी। शाम 7 बजे तक कुंड में 30 दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन किया जा चुका था। प्रतिमाओं के विसर्जन का सिलसिला लगातार जारी है। प्रशासनिक व्यवस्था के तहत भक्तों के लिए विसर्जन कुंड पर इंतजाम किए गए हैं। नगर निगम की टीम कर रही निगरानी नगर निगम आयुक्त संबित मिश्रा के निर्देश पर जोन-8 की टीम विसर्जन स्थल पर तैनात है। जोन कमिश्नर राजेश्वरी पटेल और कार्यपालन अभियंता अतुल चोपड़ा सहित निगम के अधिकारी-कर्मचारी व्यवस्था की निगरानी कर रहे हैं। खारून नदी में विसर्जन पर रोक, कुंड में ही विसर्जित होंगी प्रतिमाएं नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) और छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशों के तहत खारून नदी में सीधे दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन प्रतिबंधित है। भक्तों को महादेवघाट पर पाटन पुलिया के पास बने विसर्जन कुंड में ही प्रतिमाएं विसर्जित करनी होंगी। नियमों का पालन कराने और विसर्जन स्थल पर व्यवस्था बनाए रखने के लिए नगर निगम की टीम तैनात है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!