Uncategorized

कोरबा में बहुओं के नाम पर बना सरकारी शौचालय ससुर और जेठ ने बेचा, विरोध करने पर की मारपीट

15 अगस्त विज्ञापन


शासन की योजना के तहत बहुओं के नाम पर बने शौचालय को ही ससुर और जेठ ने बेच दिया। …और पढ़ें

Publish Date: Sun, 24 May 2026 10:22:07 PM (IST)Updated Date: Sun, 24 May 2026 10:22:07 PM (IST)

बहुओं के नाम बने शौचालय बेचने का आरोप( एआई फोटो)

HighLights

  1. बहुओं के नाम बने शौचालय बेचने का आरोप
  2. विरोध करने पर गाली-गलौच और धमकी देने की शिकायत
  3. ससुराल पक्ष के चार लोगों पर पुलिस ने दर्ज किया मामला

नईदुनिया प्रतिनिधि, कोरबा। शासन की योजना के तहत बहुओं के नाम पर बने शौचालय को ही ससुर और जेठ ने बेच दिया। विरोध करने पर बहुओं को शौचालय उपयोग करने से रोकने, गाली-गलौच, धमकी और मारपीट करने का मामला सामने आया है। पीड़ित बहुओं की शिकायत पर सिविल लाइन थाना रामपुर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

क्या है मामला

रामपुर क्षेत्र निवासी प्रार्थिया सरिता ने बताया कि शासन की योजना के तहत उसके नाम पर शौचालय का निर्माण कराया गया था, लेकिन ससुर और जेठ ने मिलकर उसे किसी अन्य व्यक्ति को बेच दिया।

इसके बाद परिवार के लोग मजबूरी में ससुर के शौचालय का उपयोग कर रहे थे, जिसे लेकर आए दिन विवाद होने लगा। आरोप है कि ससुराल पक्ष के लोग कहते थे कि अलग रहने के बाद उनका शौचालय इस्तेमाल नहीं किया जा सकता।

किसी भी हालत में नया शौचालय नहीं बनने देंगे

पीड़ितों ने जब खुद के लिए शौचालय निर्माण कराने जगह मांगी तो साफ मना कर दिया गया। आरोप है कि कहा गया कि किसी भी हालत में नया शौचालय नहीं बनने देंगे। इसी बीच दूसरी बहू नेहा देवी के साथ नल से पानी भरने की बात को लेकर भी विवाद हुआ। गाली-गलौच और धमकी देने का आरोप लगाया गया है।

इन मामलों में केस दर्ज

मामले में प्रार्थिया की शिकायत पर पुलिस ने आरोपित ससुर सुबोध सिंह, जेठ रंजीत सिंह, सास गिरजा देवी और जेठानी मीरा देवी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 3(5) और 351(3) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!