Uncategorized

कोरबा कलेक्टर ने पूर्व मंत्री को भेजा नोटिस: फेसबुक पर विवादित पोस्ट करने पर जयसिंह अग्रवाल को चेतावनी, पोस्ट हटाने के निर्देश – Korba News

15 अगस्त विज्ञापन


पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की पोस्ट पर कलेक्टर का नोटिस

कोरबा कलेक्टर अजीत वसंत ने पूर्व राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल को नोटिस जारी किया है। यह कार्रवाई उनके फेसबुक पर की गई एक विवादित पोस्ट को लेकर की गई है।

.

मामला राज्यपाल के कोरबा दौरे से जुड़ा है। राज्यपाल ने यहां अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान ननकी राम कंवर ने कावेरी विहार गेस्ट हाउस में राज्यपाल से मुलाकात की। उन्होंने राज्यपाल को एक ज्ञापन सौंपा।

कलेक्टर का आरोप- गलत तरीके से पेश की गई तस्वीर

इस मुलाकात की तस्वीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने इस तस्वीर को अपने फेसबुक प्रोफाइल पर पोस्ट कर विवादित टिप्पणी की। कलेक्टर का आरोप है कि अग्रवाल ने जानबूझकर तस्वीर को गलत तरीके से पेश किया।

कलेक्टर ने चेतावनी दी है कि इस तरह की पोस्ट से सामाजिक वर्गों के बीच विद्वेष फैल सकता है। साथ ही शासन और प्रशासन की छवि को नुकसान पहुंच सकता है। उन्होंने अग्रवाल को पोस्ट तुरंत हटाने का निर्देश दिया है। ऐसा न करने पर कानूनी कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!