अपराध

कोरबा में लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर शव सेप्टिक टैंक में छिपाया, रक्षाबंधन पर नहीं पहुंची तो खुला राज

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां लिव-इन पार्टनर ने महिला की हत्या कर उसके शव को सेप्टिक टैंक में छिपा दिया। घटना श्यांग थाना क्षेत्र के ग्राम बरपाली की है। आरोपी मनोज उरांव (40) के साथ करीब दो साल से संतोषी (33) लिव-इन में रह रही थी। मनोज नशे का आदी बताया जा रहा है। वारदात के बाद आरोपी फरार है।

जानकारी के अनुसार, संतोषी की शादी 2001 में करतला क्षेत्र में हुई थी। उसके 4 बच्चे हैं। लेकिन करीब 15 साल पहले पति की मौत के बाद वह अपने ससुराल में रह रही थी। इसके बाद करीब दो साल से वह मनोज के साथ लिव-इन में रहने लगी थी। मनोज की पत्नी की भी मौत हो चुकी है।

आरोप है कि 27 अगस्त को किसी बात को लेकर विवाद के बाद पार्टनर ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। इसके बाद शव को घर के पीछे बने सेप्टिक टैंक में डालकर ढक्कन बंद कर दिया। घटना के अगले दिन रक्षाबंधन था। महिला के मायके नहीं पहुंचने पर उसके भाइयों ने पार्टनर से पूछताछ की। उसने बताया कि महिला एक दिन पहले ही कहीं चली गई है।

कई दिन बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। 19 सितंबर को भाई रामभरोस और बाकी परिजन मनोज के घर पहुंचे। सेप्टिक टैंक से बदबू आई तो शक हुआ। परिजन घर के पीछे पहुंचे तो सेप्टिक टैंक का ढक्कन आधा खुला था। अंदर से तेज बदबू आ रही थी। संदेह होने पर उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

इसके बाद श्यांग थाना प्रभारी लक्ष्मण खूंटे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। रविवार सुबह कार्यपालिक मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में सेप्टिक टैंक खोला गया। इसमें एक सड़ी-गली लाश मिली। पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के मुताबिक, महिला की पहचान संतोषी के रूप में हुई है। मनोज ने संतोषी के साथ मारपीट की थी। आसपास के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। आरोप है कि देर शाम उसने फिर संतोषी की पिटाई की, जिसके बाद उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलने के बाद फॉरेंसिक एक्सपर्ट और मेडिकल कॉलेज की टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस शव की जांच और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी। हत्या के पूरे घटनाक्रम और आरोपी की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है।

इससे संबंधित एक अन्य घटना में, रायपुर में बॉयफ्रेंड ने बीच सड़क गर्लफ्रेंड पर पेट्रोल उड़ेलकर उसे जला दिया। मौके पर पहुंचे लोगों ने आग बुझाई और महिला को मेकाहारा अस्पताल लेकर गए। सोमवार को गंभीर रूप से घायल महिला ने दम तोड़ दिया। वह करीब 60% तक झुलस चुकी थी। रायपुर ग्रामीण एसपी श्वेता सिन्हा ने पीड़िता की मौत की पुष्टि की है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!