Uncategorized

कक्षा में अचानक चीखने-चिल्लाने लगीं छात्राएं, हाथ-पैर अकड़ गए और आंखों से निकलने लगे आंसू, अस्पताल में सभी की रिपोर्ट सामान्य

15 अगस्त विज्ञापन


घटना की पुनरावृत्ति के बाद जिला शिक्षा विभाग भी गंभीर हो गया है। प्राचार्य के मुताबिक डीईओ कार्यालय द्वारा भी विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराए जाने के …और पढ़ें

Publish Date: Mon, 13 Jul 2026 11:59:49 PM (IST)Updated Date: Tue, 14 Jul 2026 12:01:34 AM (IST)

घटना के समय छात्राओं की हालत।

HighLights

  1. जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में इसी तरह के आठ मामले आ चुके हैं।
  2. नौ जुलाई को कक्षा नवमीं की पांच छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी।
  3. वे भी चीखने-चिल्लाने लगी थीं और अस्पताल ले जाने के बाद सामान्य हो गई थीं।

नईदुनिया प्रतिनिधि, भिलाई। खम्हरिया स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूल में कक्षा नवमीं की छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ने का मामला सामने आया है। सोमवार को तीन छात्राओं की तबीयत अचानक खराब हो गई। इनमें से एक छात्रा चीखने-चिल्लाने लगी, उसके हाथ-पैर अकड़ गए और आंखों से आंसू निकलने लगे। कुछ ही देर बाद तीनों छात्राएं बेहोश हो गईं।

स्कूल प्रबंधन ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां करीब एक- डेढ़ घंटे के उपचार और निगरानी के बाद उनकी स्थिति सामान्य हो गई। चिकित्सकीय जांच में सभी छात्राओं की मेडिकल रिपोर्ट सामान्य पाई गई।

जानकारी के अनुसार, पिछले तीन दिनों में इसी तरह के कुल आठ मामले सामने आ चुके हैं। नौ जुलाई को कक्षा नवमीं की पांच छात्राओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। वे भी चीखने-चिल्लाने लगी थीं और अस्पताल ले जाने के बाद सामान्य हो गई थीं। इसके बाद 11 जुलाई को तीन अन्य छात्राओं में भी इसी तरह के लक्षण दिखाई दिए।

घटना की पुनरावृत्ति के बाद जिला शिक्षा विभाग भी गंभीर हो गया है। प्राचार्य के मुताबिक डीईओ कार्यालय द्वारा भी विद्यार्थियों की काउंसलिंग कराए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

स्कूल की प्राचार्य सुनीता दीवान ने बताया कि अब तक यह स्थिति केवल कक्षा नवमीं की छात्राओं में ही देखने को मिली है। सभी छात्राओं को समय पर अस्पताल पहुंचाया गया और उनकी स्वास्थ्य जांच में कोई शारीरिक समस्या सामने नहीं आई।

इसके पूर्व नौ जुलाई को स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) की बैठक आयोजित कर प्रभावित छात्राओं के अभिभावकों से चर्चा की गई थी। बैठक में स्वजनों से बच्चों का मनोबल बढ़ाने, उन्हें सकारात्मक माहौल देने तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान नहीं देने की बात कही गई।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!