ख़बर का बड़ा असर: घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड पर, शहर में घुसने वाले आधा दर्जन भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई
ख़बर का बड़ा असर: घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड पर, शहर में घुसने वाले आधा दर्जन भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाईThe news has a major impact: Gharghodha police are in action, issuing challans to half a dozen heavy vehicles entering the city.

गौरीशंकर गुप्ता /घरघोड़ा, रायगढ़ (छत्तीसगढ़) — शहर में भारी वाहनों की बेखौफ आवाजाही को लेकर उठे मुद्दे का असर अब साफ दिखाई देने लगा है। खबर प्रकाशित होने के बाद घरघोड़ा पुलिस एक्शन मोड में आ गई और शहर के अंदर प्रतिबंधित क्षेत्र में प्रवेश करने वाले आधा दर्जन ट्रक व ट्रेलरों पर ताबड़तोड़ चालानी कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में तथा थाना प्रभारी श्री कुमार गौरव साहू के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने सुबह से ही शहर के प्रमुख मार्गों पर चेकिंग अभियान चलाया और नियमों का उल्लंघन कर अंदर घुसने वाले भारी वाहनों को रोका।
🔎 क्या है मामला?
घरघोड़ा नगर में भारी वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित होने के बावजूद ट्रक, डंपर और ट्रेलर सुबह तड़के शहर के भीतर प्रवेश कर रहे थे, जिससे हादसे की आशंका बनी रहती थी। बाईपास रोड बने होने के बावजूद वाहन चालक शॉर्टकट के रूप में शहर का उपयोग कर रहे थे।
👮 एसएसपी का सख्त संदेश
एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि—
“किसी भी प्रकार का नियम उल्लंघन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आम जनता की जान को जोखिम में डालने वालों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी। सड़क सुरक्षा से समझौता नहीं होगा।”
पुलिस की इस कार्रवाई से वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। प्रशासन ने संकेत दिए हैं कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्ती बढ़ाई जाएगी।
📌 जनता ने की सराहना
स्थानीय नागरिकों ने पुलिस की तत्परता की सराहना करते हुए उम्मीद जताई है कि अब शहर के भीतर भारी वाहनों की अनियंत्रित आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगेगी और संभावित हादसों से बचाव होगा।
अब देखना होगा कि यह सख्ती कितने दिन तक कायम रहती है या फिर भारी वाहन चालक दोबारा नियमों को ताक पर रखते हैं। फिलहाल घरघोड़ा में पुलिस का सख्त रुख साफ नजर आ रहा है।





