जशपुर

केशकाल के 233 विद्यार्थियों ने कांकेर में देखी ‘हनुमान अंश’, विधायक टेकाम की पहल पर निःशुल्क शो

15 अगस्त विज्ञापन

कोंडागांव जिले के केशकाल स्थित शिशु मंदिर के 233 विद्यार्थियों ने गुरुवार को कांकेर के थिएटर में ‘हनुमान अंश’ फिल्म देखी। यह फिल्म केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम की पहल पर विद्यार्थियों को निःशुल्क दिखाई गई।

बच्चों ने सामूहिक रूप से फिल्म का आनंद लिया। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री विजय पोया ने विद्यार्थियों के आने-जाने और थिएटर में फिल्म देखने की व्यवस्था संभाली।

विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ फिल्म का लुत्फ उठाया। फिल्म के जरिए बच्चों को भगवान हनुमान के चरित्र से जुड़े साहस, समर्पण और भक्ति जैसे मूल्यों को समझने का मौका मिला।

विद्यार्थियों ने इस पहल के लिए विधायक टेकाम का धन्यवाद दिया। विधायक टेकाम ने बच्चों के पूरे विकास को ध्यान में रखते हुए यह पहल की।

इस पहल का मकसद छात्रों को संस्कृति और धार्मिक मूल्यों से जोड़ना, साथ ही उनके व्यक्तित्व विकास के लिए अच्छा माहौल देना है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!