छत्तीसगढ़

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को राजनीतिक संदेशों और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हो गया

15 अगस्त विज्ञापन

कांग्रेस के जिला अध्यक्षों का 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर सोमवार को राजनीतिक संदेशों और संगठनात्मक संकल्प के साथ संपन्न हो गया। समापन सत्र में कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया एवं प्रचार विभाग के अध्यक्ष पवन खेड़ा ने केंद्र की मोदी सरकार, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और भाजपा पर तीखे हमले किए। वहीं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज और नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने सभी 41 जिला अध्यक्षों को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के हस्ताक्षरयुक्त प्रमाण पत्र प्रदान किए।

समापन सत्र को संबोधित करते हुए पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार रोजगार, महंगाई, विदेश नीति और आंतरिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण मोर्चों पर विफल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि आज पाकिस्तान, चीन, अमेरिका और बांग्लादेश जैसे देश भी भारत को आंख दिखा रहे हैं, जबकि कांग्रेस सरकारों के समय देश की विदेश नीति मजबूत थी और दुनिया में भारत का सम्मान अलग था। उन्होंने नीट परीक्षा में कथित अनियमितताओं, बढ़ती महंगाई और युवाओं से जुड़े मुद्दों को भी उठाते हुए कहा कि कांग्रेस इन्हें मजबूती से जनता के बीच ले जाएगी। रायपुर पहुंचने पर मीडिया से चर्चा में पवन खेड़ा ने आरएसएस पर भी हमला बोला।

उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता आंदोलन और देश के इतिहास में संघ का कोई योगदान नहीं रहा। अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़े कथित वित्तीय अनियमितताओं पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान राम के नाम पर भ्रष्टाचार स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया के दौर में ऐसे प्रशिक्षण शिविर संगठन को वैचारिक रूप से मजबूत बनाने और कार्यकर्ताओं को बेहतर संवाद के लिए तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। शिविर में राहुल गांधी, के.सी. वेणुगोपाल, सचिन पायलट, भूपेश बघेल, टी.एस. सिंहदेव, अलका लांबा, शशिकांत सेंथिल, वामची रेड्डी, धनेन्द्र साहू, सुशील आनंद शुक्ला, अमीन मेमन, भानुप्रताप सिंह सहित कई राष्ट्रीय और प्रदेश स्तरीय नेताओं ने व्याख्यान दिए।

ट्रेनिंग का असर प्रदेश की राजनीति में दिखाई देगा : बैज

शिविर के समापन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि दस दिनों के मंथन का असर आने वाले समय में प्रदेश की राजनीति में दिखाई देगा। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस ने अपने नए जिला अध्यक्षों को संगठन, जनसंपर्क, मीडिया प्रबंधन और जनआंदोलनों के लिए पूरी तरह प्रशिक्षित किया है। बैज ने कहा, अब छत्तीसगढ़ में नई और आक्रामक कांग्रेस दिखाई देगी। जिला अध्यक्ष गांव-गांव जाकर जनता के मुद्दों को उठाएंगे और भाजपा सरकार को जवाब देंगे। उन्होंने रेत खनन, स्मार्ट बिजली मीटर और किसानों के मुद्दों को लेकर भी सरकार पर हमला बोला।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!