छत्तीसगढ़

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 19 सितंबर तक बढ़ी, उच्च शिक्षा संचालनालय ने जारी किया आदेश

15 अगस्त विज्ञापन

प्रदेश के कॉलेजों में प्रवेश से वंचित छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। उच्च शिक्षा संचालनालय ने स्नातक कक्षाओं में रिक्त सीटों पर प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 सितंबर तक कॉलेजों में प्रवेश ले सकेंगे। इससे बीए, बीएससी, बीकाम सहित अन्य स्नातक पाठ्यक्रमों में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों को एक और अवसर मिलेगा।

उच्च शिक्षा संचालनालय की ओर से शिक्षा आयुक्त ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश के अनुसार कॉलेजों में उपलब्ध रिक्त सीटों पर निर्धारित प्रक्रिया के तहत प्रवेश दिया जा सकेगा। इससे उन विद्यार्थियों को राहत मिलेगी, जो किसी कारणवश पूर्व निर्धारित समय सीमा में प्रवेश नहीं ले पाए थे।

विद्यार्थियों और छात्र संगठनों की ओर से प्रवेश की तिथि बढ़ाने की मांग की जा रही थी। छात्रहित को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा की पहल के बाद प्रवेश की अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया गया है। नई समय सीमा के तहत विद्यार्थी संबंधित कॉलेज में रिक्त सीटों की उपलब्धता के आधार पर प्रवेश ले सकेंगे।

बता दें कि कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि पहले 31 अगस्त निर्धारित की गई थी। तिथि समाप्त होने के बाद भी बड़ी संख्या में विद्यार्थी प्रवेश से वंचित रह गए थे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!