Current NewsEducationGovernment NewsLocal newsPoliticsछत्तीसगढ़जशपुरटॉप न्यूज़लोकल न्यूज़

जुरुडांड हादसा : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर 32 लाख की आर्थिक मदद

मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख और घायलों को 50-50 हजार की राशि प्रदान

15 अगस्त विज्ञापन

जशपुरनगर,बगीचा विकासखंड के जुरुडांड में गणेश विसर्जन की झांकी के दौरान हुए दर्दनाक हादसे के पीड़ित परिवारों को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर कुल 32 लाख रुपये की आर्थिक सहायता दी गई। इस हृदयविदारक घटना में चार लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 24 लोग घायल हुए थे।

मुख्यमंत्री ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए जिला प्रशासन को घायलों के बेहतर इलाज और हरसंभव मदद सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके तहत मृतकों के परिजनों को 5-5 लाख रुपये तथा घायल व्यक्तियों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान मद से वितरित की गई।

आज प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने जुरुडांड पहुँचकर पीड़ित परिवारों से मुलाकात की और सहायता राशि सौंपी। इस दौरान मुकेश शर्मा, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रभात सीदाम, जनपद उपाध्यक्ष अरविंद गुप्ता, हरिश आरीक, मंडल उपाध्यक्ष बंधर यादव, तहसीलदार महेश्वर उईके, नायब तहसीलदार मिश्रा सहित तहसील स्टाफ, सरपंच व बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!