Uncategorized

जमही में 8 लेन का टोल प्लाजा बनकर तैयार, गुजरने वालों को देना होगा शुल्क, बाइक होगी फ्री | टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में रहने वाले बनवा सकेंगे मासिक पास

15 अगस्त विज्ञापन


यह भी पढ़ें

करोड़ों का राजस्व देने वाले तहसील और एसडीएम कार्यालय में लोगों को पानी भी नसीब नहीं

कार के लिए 50 रुपए, मासिक पास अलग बनेगा

कार से सफर कर रहे हो तो लगभग 50 रुपए चार्ज देना पड़ेगा। टोल प्लाजा के 20 किमी के दायरे में आपका घर है तो कार से आने जाने के लिए मासिक पास बना भी सकते हैं। हालांकि नेशनल हाइवे ने टोल प्लाजा में वाहनों के अनुसार मूल्य निर्धारित किया है। अभी वास्तविक मूल्य की जानकारी नहीं मिली है।

सीसीटीवी कैमरे लगाने व फिनिशिंग का काम जारी

वर्तमान में टोल नाका के हर लेन के पास सीसीटीवी कैमरा, स्केनर लगाने का काम जारी है। कर्मचारी फिनिशिंग कार्य कर रहे हैं। दो माह में टोल प्लाजा पूरी तरह बनाकर तैयार हो जाएगा। इसके संचालन के लिए केंद्रीय परिवहन मंत्रालय एजेंसी तय करेगा।

यह भी पढ़ें

दूषित जल के सेवन से 15 लोग हुए पीलिया ग्रसित, स्वास्थ्य विभाग ने कैंप लगाकर की जांच

मोटर साइकिल का नहीं लगेगा कोई चार्ज

मोटरसाइकिल का चार्ज टोल नाका में नहीं लगेगा। अलग-अलग वाहनों के लिए टोल नाका का मूल्य अलग अलग है। इसकी दर भी तय हो गई है। नेशनल हाइवे 930 निर्माण के बाद इस मार्ग से लोगों का आवाजाही जारी है।

एनएचएआई को किया जाएगा हैंड ओवर

नेशनल हाइवे विभाग के एसडीओ टीकम ठाकुर ने बताया कि नेशनल हाइवे 930 में टोल प्लाजा बनाने का काम अंतिम चरण में है। पूरी तरह से बनने के बाद इसे एनएचएआई को हैंडओवर किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के बाद एनएचएआई इसका संचालन करेगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!