Uncategorized

जिसको चाहता था, उसी के भाई संग हो गया लफड़ा, परेशान होकर लगा ली फांसी, पूरे गांव में फैली सनसनी

15 अगस्त विज्ञापन


CG Crime: छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में प्रदीप का पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। बीते दिन शाम लड़की का भाई अन्य दो अन्य साथियों के साथ गांव में मेला देखने पहुंचा था इस दौरान प्रदीप के साथ उनका विवाद भी हुआ था। माना जा रहा है कि इससे परेशान होकर ही उसने फांसी लगा ली।

By Mohan Kumar

Publish Date: Sun, 10 Aug 2025 06:35:23 PM (IST)

Updated Date: Sun, 10 Aug 2025 06:35:23 PM (IST)

युवक ने परेशान होकर लगा ली फांसी (सांकेतिक तस्वीर)

HighLights

  1. रायगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
  2. फांसी में लटका मिला युवक का शव, गांव में फैली सनसनी
  3. गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ चल रहा था युवक का चक्कर

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, जिसके बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई। परिजनों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक चक्रधर नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले बरलिया निवासी प्रदीप गुप्ता 24 साल ने बीती रात 8 बजे के आसपास गांव में लगे टावर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

युवक का शव देखकर गांव में फैली सनसनी

रात में युवक का शव फंदे पर लटका देख पूरे गांव में सनसनी फैल गई, जिसके बाद गांव के ग्रामीणों ने पुलिस को पूरे घटनाक्रम से अवगत कराया। मृतक युवक के भाई ने बताया कि कल रक्षाबंधन के अवसर पर वह अपने ससुराल गया हुआ था और बरलिया गांव में कल ही झूला मेला हो रहा था, जिसमें आसपास अन्य गांव के लोग भी आए हुए थे।

लड़के का लड़की के साथ चल रहा था चक्कर

मृतक युवक के परिजनों ने आरोप लगाते हुए बताया कि प्रदीप का पड़ोस के गांव में रहने वाली एक लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था, बीते दिन शाम लड़की का भाई अन्य दो अन्य साथियों के साथ गांव में मेला देखने पहुंचा था इस दौरान प्रदीप के साथ उनका विवाद भी हुआ था। संभवत: इसी वजह से क्षुब्ध होकर प्रदीप ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली होगी।

बहरहाल पुलिस ने इस मामले में मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात मृतक युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेजते हुए परिजनों से पूछताछ करते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

यह भी पढ़ें- लापरवाही की मिसाल! स्वच्छता के दावों की खुली पोल, स्कूल में बच्चे कीचड़ के बीच पानी पीने को मजबूर



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!