Uncategorized

जिला अस्पताल कैंपस में दो पक्षों में मारपीट का VIDEO: बलौदाबाजार में ढाबे में खाने को लेकर हुआ था विवाद, 6 आरोपी गिरफ्तार – Chhattisgarh News

15 अगस्त विज्ञापन


छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिला अस्पताल परिसर में सोमवार रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। पुलिस दो घायलों को लेकर MLC कराने पहुंची थी। इस दौरान दोनों पक्षों में जमकर लात-घूंस चले। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह मामला सिटी कोतवाली थाना

.

जानकारी के मुताबिक, ढाबे में खाना को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ था। देखते ही देखते यह विवाद मारपीट बदल गई, जिसमें 2 लोग घायल हो गए। मारपीट की सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और दो घायलों को लेकर जिला अस्पताल पहुंची।

कोई लात, तो कोई घूंसों से एक दूसरे को जमकर पीटा।

दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

दोनों पक्षों में मारपीट के दौरान मौके पर लोगों की भीड़ लग गई।

पुलिस टीम के पहुंचने के बाद मामला हुआ शांत

इस दौरान दोनों पक्षों के लोग अस्पताल पहुंचे और मारपीट करने लगे। जब पुलिस टीम मौके पर पहुंची, तो मामला शांत हुआ। इस मामले में पुलिस ने धारा 170,126,135 के तहत केस दर्ज कर 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो कि मोहतरा और रसेडी के रहने वाले हैं।

गिरफ्तार आरोपियों में तिलक राम साहू (36), अजय कुमार साहू (36), टीकम भारती (38), मनीष महिलांगे (32), संजय कुमार मनहरे (40) और सुरेंद्र साहू (38) के नाम शामिल हैं।

अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।

अस्पताल प्रबंधन ने उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।

अस्पताल में पुलिस चौकी, लेकिन पुलिसकर्मी नहीं

सिविल सर्जन डॉ. अशोक वर्मा का कहना है कि अस्पताल में पुलिस चौकी मौजूद है। लेकिन पुलिस बल की कमी के कारण ऐसी घटनाओं को रोक पाना मुश्किल होता है। उन्होंने उच्च अधिकारियों से अतिरिक्त सुरक्षा बल की मांग की है।

इधर, थाना प्रभारी अजय झा ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से मारपीट की शिकायत की गई थी। घायलों को मुलाहिजा के लिए जिला अस्पताल भेजा गया था। जहां दोनों पक्षों में फिर मारपीट हुई। मामले में 6 आरोपियों को गिरफ्तार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

………………….

इससे जुड़ी यह खबर भी पढ़ें…

पुलिस के सामने मसीही समाज के लोगों से मारपीट:रायपुर में धर्मांतरण पर बवाल, 3 हिरासत में; हिंदू संगठन बोला-भाग रहे थे, मोहल्लेवालों ने पीटा

पुलिस के सामने ही मसीही समाज के लोगों से मारपीट गई थी।

पुलिस के सामने ही मसीही समाज के लोगों से मारपीट गई थी।

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में धर्मांतरण-मतांतरण को लेकर फिर बवाल हुआ है। रविवार की सुबह सरस्वती नगर थाना क्षेत्र के कुकुर बेड़ा में हिंदू संगठनों ने एक मकान का घेराव कर दिया। हिंदू संगठन ने मसीही समाज के लोगों पर प्रार्थना सभा की आड़ में धर्म परिवर्तन कराने का आरोप लगाया। पुलिस ने मौके से एक महिला समेत 3 संदेहियों को हिरासत में लिया। पढ़ें पूरी खबर…



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!