Uncategorized

जेल से छूटते ही गवाह देने वाले को मारा चाकू: हत्या के आरोप में 5 साल से कैद था; नाराज ग्रामीणों ने घेरा थाना – Bilaspur (Chhattisgarh) News

15 अगस्त विज्ञापन


घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

बिलासपुर में एक आरोपी ने जेल से जमानत पर छूटते ही गवाह देने वाले युवक को चाकू मार दिया। रवि गढ़ेवाल हत्या के आरोप में पिछले 5 साल से जेल में बंद था। 2 महीने पहले ही वह बाहर आया था। उसके खिलाफ गवाह देने वाले लक्ष्मण खरे को रोज धमकी देता था।

.

मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। रविवार को उसने लक्ष्मण के पीठ पर चाकू मार दिया। जहां गंभीर हालत में अस्पताल में इलाज जारी है। इधर, घटना से नाराज लोगों ने थाने का घेराव कर दिया और हमलावर को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे। पुलिस ने फिर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

घटना से नाराज लोगों ने घेरा थाना, आरोपी पर कार्रवाई की मांग।

सुबह घूमने निकला था तभी वारदात

ग्राम परसदा के परसौड़ी निवासी लक्ष्मण खरे किसान हैं। रविवार की सुबह वह घर से घूमने निकला था। तभी गांव के रवि गढ़ेवाल अचानक वहां आया। उसने बिना बातचीत किए अचानक लक्ष्मण पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे वो खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर गया।

जानकारी मिलते ही गांव के लोग तालाब के पास पहुंचे। सभी को एक साथ देख आरोपी भाग गया। तभी लोगों ने घायल को इलाज के लिए तत्काल अस्पताल पहुंचाया, और उसके परिजन के साथ ही पुलिस को जानकारी दी। खबर मिलते ही पुलिस भी गांव पहुंच गई।

गवाह युवक के पीठ पर मारा चाकू।

गवाह युवक के पीठ पर मारा चाकू।

चुनावी रंजिश पर हत्या, गवाहों को दे रहा धमकी

पुलिस के मुताबिक, आरोपी रवि गढ़ेवाल ने जनवरी 2020 में चुनावी रंजिश के चलते गांव में ही रहने वाले कार्तिक की पिटाई की थी। तब पुलिस ने मारपीट के मामूली धाराओं में जुर्म दर्ज किया। इधर उपचार के दौरान कार्तिक की मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या की धाराएं लगाकर कार्रवाई शुरू की। तब रवि फरार हो गया था। इस बीच उसने गवाहों को धमकाने की कोशिश की थी। तब गांव के पूरे गांव के लोगों ने बैठक कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए थाने का घेराव किया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया था।

पुलिस ने शिकायत को नजरअंदाज किया – ग्रामीण

करीब दो माह पहले ही वो जमानत पर जेल से बाहर आया था। इस दौरान वो गवाहों को लगातार धमकी दे रहा था। लोगों ने इसकी शिाकयत पुलिस से की थी। लेकिन, पुलिस ने उनकी शिकायत को नजरअंदाज कर दिया। जिसके चलते उसने चाकूबाजी की वारदात को अंजाम दिया।

थाने के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

थाने के बाहर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे

ट्रैक्टर में सवार होकर थाना पहुंचे लोग, आरोपी गिरफ्तार

इस घटना के बाद नाराज लोगों की भीड़ थाने पहुंच गई। ट्रैक्टर में सवार होकर पहुंची भीड़ ने थाने का घेराव कर दिया और आरोपी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग करने लगे। हालांकि, पुलिस ने हमलावर को गांव में ही घेराबंदी कर पकड़ लिया।

उसके कब्जे से धारदार हथियार को जब्त कर लिया गया है। आरोपी को थाने लाकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में केस दर्ज किया गया है। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!