Uncategorized

Jashpur Tourism: शारदा धाम को पर्यटन स्थलों की लिस्ट में किया शामिल, जल्द ही किया जाएगा विकास कार्य

15 अगस्त विज्ञापन


जशपुर के दुलदुला ब्लॉक स्थित प्रसिद्घ शारदा धाम को छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग की ओर से राज्य के पर्यटन स्थलों की लिस्ट में सामिल किया गया है। जल्द ही वहां सुविधाओं के विकास के लिए बजट जारी किया जाएगा। जशपुर में पर्यटन उद्योग विकसित करने की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम है।

By Roman Tiwari

Publish Date: Fri, 20 Jun 2025 03:58:37 PM (IST)

Updated Date: Fri, 20 Jun 2025 04:08:38 PM (IST)

शारदा धाम

HighLights

  1. शारदा धाम पर्यटन स्थल लिस्ट में शामिल
  2. छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने जारी किया प्रपत्र
  3. प्रचार-प्रसार और विकास में मिलेगा सहयोग

नईदुनिया प्रतिनिधि, जशपुर नगरः छत्तीसगढ़ और झारखण्ड की अंर्तराज्यीय सीमा पर स्थित प्रसिद्ध धार्मिक व प्राकृतिक पर्यटन स्थल शारदा धाम को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर छत्तीसगढ़ टुरीज्म बोर्ड ने राज्य के चिन्हांकित पर्यटन स्थलों की सूची में शामिल कर लिया है। पर्यटन बोर्ड ने इसके लिए परिपत्र जारी कर दिया है।

बोर्ड के इस निर्णय से इस पर्यटन स्थल को एक नई पहचान मिल सकेगी। बोर्ड इसके प्रचार-प्रसार के साथ ही पर्यटको के लिए मूलभूत सुविधाओं के विकास के लिए बजट उपलब्ध करा सकेगा।

पर्यटन हब के रूप में विकसित हो रहा जशपुर

वनांचल क्षेत्र जशपुर में पर्यटन उद्योग विकसित करने की दिशा में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय तेजी से काम कर रहे हैं। कुनकुरी ब्लॉक में स्थित मयाली नेचर कैंप के विकास के लिए 10 करोड़ रूपये भारत दर्शन योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैँ। यहीं स्थित मधेश्वर महादेव को हाल ही में गोल्डन बुक आफ़ वर्ल्ड रिकार्ड ने विश्व का सबसेबड़े प्राकृतिक शिवलिंग के रूप में मान्यता दी है।

इसके साथ ही सीएम विष्णुदेव साय ने जिले को पर्यटन नक्शे से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए फरसाबहार ब्लॉक में स्थित कोतेबीराधाम में लक्ष्मण झूला के तर्ज पर पुल निर्माण की घोषणा की है। इसके साथ ही जिले में देशदेखा, रानीदाह जैसे पर्यटन स्थलों को विकसित करने की दिशा में तेजी से काम किया जा रहा है। मुख्यमंत्री साय का लक्ष्य जिले में ग्रीन उद्योग विकसित कर जिलेवासियों को रोजगार उपलब्ध कराना है।

यह भी पढ़ें: Ambikapur News: उफनती मैनी नदी में बह गए 2 बच्चों सहित 4 लोग, 20 घंटे से तालश जारी

प्रकृतिक सौंदर्य से भरपूर है शारदा धाम

प्रसिद्ध धार्मिक पर्यटन स्थल शारदाधाम जिला मुख्यालय जशपुर से तकरीबन 30 किलोमीटर दूर दुलदुला ब्लॉक में स्थित है। माता सरस्वती का यह प्रसिद्व मंदिर चारो ओर घने जंगल से घिरा हुआ है। नजदीक ही गिरमा नदी की कलकल करती मधुर ध्वनि यहां दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का मन मोह लेते हैं।

naidunia_image

संचालन समिति के अध्यक्ष ने बताया कि विद्यादायनी मां सरस्वती का यह भव्य मंदिर पूरी तरह से श्रमदान से तैयार किया गया है। दोनों राज्यों के श्रद्धालुओं ने पसीना बहा कर मां के इस मंदिर का निर्माण किया है। मंदिर के भवन का डिजाइन झारखंड के प्रसिद्व लचलागढ़ हनुमान मंदिर के तर्ज पर तैयार किया गया है।

यह भी पढ़ें: Bhilai Scam: विदेशी कंपनी Antofagasta PLC के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी, LIC Advisor समेत 32 से ठगी

श्रद्धा और ज्ञान का संगम है शारदा धाम

शारदा धाम में मां सरस्वती की श्रद्धा और ज्ञान अर्जन का अनोखा संगम देखने को मिलता है। यहां छत्तीसगढ़ और झारखंड राज्य के जरूरतमंद बच्चों के रहने और पढ़ने के लिए कोचिंग की विशेष व्यवस्था की गई है। शारदा धाम समिति के अध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि इस विशेष कोचिंग संस्था में बच्चों के रहने, खाने के साथ उनकी कोचिंग की निःशुल्क व्यवस्था की गई है। बच्चों के रहने और कोचिंग का जो भी खर्चा होता है, उसका व्यय समिति श्रद्धालुओं के सहयोग से पूरा करती है। इस पुनित कार्य में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ भी महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!