Uncategorized

जांजगीर-चांपा में बिना अनुमति प्रार्थना सभा को लेकर विवाद, हंगामा: दो महिला सहित छह गिरफ्तार, अशांति रोकने शिवरीनारायण पुलिस की कार्रवाई – janjgir champa News

15 अगस्त विज्ञापन




जांजगीर-चांपा जिले के शिवरीनारायण थाना क्षेत्र में बिना अनुमति प्रार्थना सभा आयोजित करने पर पुलिस ने कार्रवाई की है। इस मामले में शांति व्यवस्था भंग होने की स्थिति बनने के बाद छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। सभी आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की विभिन्न धाराओं के तहत तहसील न्यायालय में पेश किया गया है। यह घटना खरौद तिवारीपारा गांव की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 15 मार्च 2026 को सूचना मिली थी कि खरौद तिवारीपारा निवासी रमाशंकर साहू अपने घर पर कुछ लोगों को इकट्ठा कर बिना अनुमति प्रार्थना सभा कर रहे थे। इसकी जानकारी मिलने पर मोहल्ले के लोगों ने इसका विरोध किया। विरोध पर मोहल्ले के लोगों के साथ हुआ विवाद विरोध के दौरान वहां मौजूद कुछ महिला और पुरुषों ने मोहल्ले के लोगों के साथ विवाद और हंगामा शुरू कर दिया। इस स्थिति से क्षेत्र में तनाव बढ़ गया और गांव में अशांति का माहौल बनने लगा। घटना की सूचना मिलते ही शिवरीनारायण थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और गवाहों की मौजूदगी में संबंधित लोगों को कई बार समझाने का प्रयास किया गया। हालांकि, वे शांत होने के बजाय उत्तेजित होकर जोर-जोर से चिल्लाने लगे, जिससे गांव में भय और अशांति का माहौल और गहरा गया। पुलिस ने छह लोगों को किया गिरफ्तार स्थिति की गंभीरता को देखते हुए और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। इस दौरान छह लोगों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार किए गए लोगों में खरौद निवासी येनिवेश साहू (21 वर्ष), किशन यादव (23 वर्ष), रमाशंकर साहू (47 वर्ष) और सेमरिया थाना बिर्रा निवासी मोतीलाल रात्रे (35 वर्ष) के साथ दो महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 170, 126 और 135(3) के तहत मामला दर्ज किया। वैधानिक प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें संबंधित तहसील न्यायालय में पेश किया गया।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!