छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुदरी बैराज में 18 वर्षीय छात्र शिवम साहू ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली

15 अगस्त विज्ञापन

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कुदरी बैराज में 18 वर्षीय छात्र शिवम साहू ने छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। उसका शव 40 घंटे की तलाश के बाद गुरुवार सुबह बरामद किया गया। छात्र ने अपने पिता को व्हाट्सएप पर ‘गुड बाय’ मैसेज भेजा था। यह घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

शिवम लायंस पब्लिक स्कूल में कक्षा 11 का छात्र था। कुछ दिन पहले उसके दोस्तों के परीक्षा परिणाम आ गए थे, लेकिन शिवम का परिणाम पूरक आने के कारण रुका हुआ था। इस बात से वह काफी आहत और परेशान रहने लगा था।

मंगलवार को शिवम ने अपने पिता संतोष साहू के व्हाट्सएप पर एक मैसेज भेजा, जिसमें लिखा था, “जीने का मन नहीं लग रहा है, मैं जा रहा हूँ, गुड बाय पापा।” पिता ने जब यह मैसेज देखा तो शिवम ने उसे डिलीट कर दिया था। उसने अपने दोस्तों से भी बात की थी।

फिर कुदरी बैराज कूद कर दी जान

उसी शाम करीब 4:30 बजे शिवम ने कुदरी बैराज के पास अपना मोबाइल फेंका और हसदेव नदी में छलांग लगा दी। उसी रास्ते से गुजर रहे एक ऑटो चालक ने उसे देखा और बैराज में काम करने वालों को सूचना दी। इसके बाद चांपा पुलिस को भी घटना की जानकारी दी गई।

गोताखोरों और एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई

सूचना मिलते ही तहसीलदार, सरपंच और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांजगीर से गोताखोरों की टीम को बुलाकर खोजबीन शुरू की गई, लेकिन कोई सुराग नहीं मिल सका। बाद में बिलासपुर से एसडीआरएफ की टीम भी पहुंची और व्यापक तलाशी अभियान चलाया गया।

40 घंटे बाद युवक शव कुछ दूरी पर बरामद

कई घंटों की मशक्कत के बाद, बैराज के गेट खोले गए। गुरुवार की सुबह लगभग 40 घंटे बाद युवक शिवम साहू का शव कुछ दूरी पर बरामद किया गया। स्थानीय लोगों की मदद से शव को हसदेव नदी से बाहर निकाला गया।

पुलिस टीम ने पंचनामा की कार्यवाही पूरी कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए दिया गया हैं। वही पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!