अपराध
जांजगीर-चांपा में पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार युवक की मौत, परिजनों ने लगाया मारपीट का आरोप
जांजगीर-चांपा में पुलिस अभिरक्षा में गिरफ्तार युवक शिव साहिस की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि पुलिस ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद परिजनों ने थाना घेर लिया और पुलिस के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।
15 अगस्त विज्ञापन




