हादसा

जांजगीर-चांपा में पिकनिक के दौरान हसदेव नदी में बहे तीन छात्र, गोताखोरों की टीम तलाश में जुटी

15 अगस्त विज्ञापन

जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा थाना क्षेत्र में पिकनिक मनाने गए कॉलेज के तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए। बिलासपुर के चौकसे कॉलेज के 8 छात्र-छात्राएं शुक्रवार को देवरी गांव पहुंचे थे। इसी दौरान नदी किनारे सेल्फी लेने के दौरान एक छात्र का पैर फिसल गया।

पैर फिसलने के बाद वह छात्र नदी में जा गिरा। उसे बचाने के लिए दो अन्य छात्र नदी में कूद गए, लेकिन तेज बहाव के कारण वे भी बह गए। इस तरह कुल तीन छात्र हसदेव नदी के तेज बहाव में बह गए।

तीनों छात्रों का अब तक पता नहीं चल पाया है। नगर सैनिक गोताखोरों की टीम उनकी तलाश में जुटी हुई है। घटना बलौदा थाना क्षेत्र की है।

इधर, धमतरी जिले में गुरुवार को हुई झमाझम बारिश से नदी और नाले उफान पर हैं। मुरुमसिल्ली बांध के सभी सायफन गेट खोल दिए गए हैं। इससे धमतरी-नरहरपुर मार्ग बाधित हो गया है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लाइन लग गई।

वहीं, रायपुर समेत प्रदेश के कई जिलों में चार दिन के सूखे के बाद गुरुवार शाम अच्छी बारिश हुई। बारिश से लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि, बारिश रुकने के बाद शहर में कई जगह जाम की स्थिति बन गई।

मौसम विभाग के मुताबिक, आज (11 सितंबर) प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। कुछ जगहों पर बिजली गिरने की भी आशंका है। अगले दो दिनों में बारिश की गतिविधियां और बढ़ेंगी। दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में इसका असर ज्यादा देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश का दायरा और उसकी तीव्रता दोनों बढ़ सकती हैं। कुछ इलाकों में तेज बारिश के स्पेल देखने को मिलेंगे। भारी बारिश के साथ गरज-चमक और बिजली गिरने की संभावना को देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत होगी। प्रदेश के दूसरे हिस्सों में भी हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला बना रहेगा। यानी अगले दो दिन छत्तीसगढ़ में मानसून एक्टिव रहने की संभावना है।

रायपुर में बादल छाए रहेंगे और बारिश के स्पेल पड़ेंगे। दिन में कुछ समय बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। रायपुर में अधिकतम तापमान करीब 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।

प्रदेश में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 34.6 डिग्री सेल्सियस दुर्ग में दर्ज किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान भी दुर्ग में 21.8 डिग्री सेल्सियस रहा। बारिश और बादलों के असर से कई इलाकों में तापमान में ज्यादा बढ़ोतरी नहीं हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में इस सीजन अब तक सामान्य से 6% कम बारिश हुई है। हालांकि, अगले दो दिनों में दक्षिण और मध्य छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं। इससे बारिश की कमी का आंकड़ा कुछ कम हो सकता है। इस दौरान कई इलाकों में तेज बारिश होने से स्थानीय स्तर पर जलभराव की स्थिति भी बन सकती है।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!