{“_id”:”69a7338a2f849296bc08abee”,”slug”:”indian-students-who-went-to-study-from-okhla-jamia-nagar-and-trilokpuri-stranded-in-tehran-and-urmia-2026-03-04″,”type”:”feature-story”,”status”:”publish”,”title_hn”:”Israel-US Iran War: भारतीय छात्र तेहरान और उर्मिया में फंसे, चिंता में अभिभावक पर अपनी सरकार पर भरोसा”,”category”:{“title”:”City & states”,”title_hn”:”शहर और राज्य”,”slug”:”city-and-states”}}
जामिया नगर निवासी कमर अब्बास ने बताया कि उनके बेटे सलमान रजा (28) ईरान के कोम शहर में पढ़ाई करने के लिए गए हैं। वह शहर में 2019 से पढ़ाई कर रहे हैं। शनिवार को जब इसराइल और अमेरिका ने ईरान पर बमबारी की तो वह परेशान हो गए।
ईरान संकट – फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
इस्राइल-अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे जंगी माहौल ने भारतीय परिवार की चिंता बढ़ा दी है। अभिभावक सोशल मीडिया, अखबार और टीवी के माध्यम से ईरान के मौजूदा हालात के बारे में जानकारी जुटा रहे हैं। लगातार ईरान पर हो रही बमबारी देखकर परेशान हो रहे हैं। बच्चों से हर घड़ी फोन के माध्यम से जुड़ने का प्रयास कर रहे हैं। उनसे संपर्क होने पर उन्हें हौसला दे रहे हैं। बच्चों के लिए सलामती की दुआ कर रहे हैं। ऐसी जंगी माहौल में भी अभिभावकों का कहना है कि उन्हें अपनी सरकार पर भरोसा है कि देश की सरकार उनके बच्चों को सकुशल वतन वापस ले आएंगे।