Uncategorized

IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे ने 15 गेंदों में जड़ा पचासा, भारत का स्कोर 130 के पार; हर्षित भी क्रीज पर

15 अगस्त विज्ञापन


10:06 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: शिवम दुबे ने 15 गेंदों में जड़ा पचासा

शिवम दुबे ने महज 15 गेंदों में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पांचवां अर्धशतक जड़ा। वह शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं। 14 ओवर के बाद टीम का स्कोर पांच विकेट पर 134 रन हो गया है।

09:54 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: रिंकू सिंह 39 रन बनाकर आउट

रिंकू सिंह 39 रन बनाकर एलबीडब्ल्यू आउट हो गए। अब शिवम दुबे का साथ देने हर्षित राणा आए हैं।

09:37 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: 63 पर भारत को चौथा झटका

भारत को चौथा झटका सैंटनर ने दिया। उन्होंने हार्दिक पांड्या को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ दो रन बना पाए। रिंकू सिंह और शिवम दुबे क्रीज पर मौजूद हैं। 

09:28 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: संजू सैमसन 24 रन बनाकर आउट

भारत को तीसरा झटका 55 के स्कोर पर मिचेल सैंटनर ने दिया। उन्होंने संजू सैमसन को बोल्ड किया। वह 15 गेंदों में 24 रन बना सके। अब रिंकू सिंह का साथ देने हार्दिक पांड्या आए हैं।

09:05 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: सूर्यकुमार यादव आठ रन बनाकर आउट

तीसरे ओवर में भारत को दूसरा झटका लगा। नौ रन के स्कोर पर सूर्यकुमार यादव जैकब डफी की गेंद पर 8 रन बनाकर आउट हो गए। शुरुआती विकेट गिरने से टीम इंडिया दबाव में आ गई है।

08:55 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: अभिषेक शर्मा शून्य पर आउट

न्यूजीलैंड द्वारा दिए गए 216 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही। पारी की पहली ही गेंद पर मैट हेनरी की गेंद पर अभिषेक शर्मा खाता खोले बिना आउट हो गए और पवेलियन लौट गए। उनके जल्दी आउट होने से टीम इंडिया को मुकाबले की शुरुआत में ही बड़ा झटका लगा।

08:45 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: न्यूजीलैंड ने भारत के सामने रखा 216 रन का लक्ष्य

न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 216 रन का लक्ष्य रखा है। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड ने टिम सीफर्ट की 62 रनों की मदद से 20 ओवर में सात विकेट पर 215 रन बनाए। भारत के लिए अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव ने दो-दो विकेट लिए जबकि जसप्रीत बुमराह और रवि बिश्नोई ने एक-एक सफलता अपने नाम की।

08:24 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: पांचवां और छठा झटका लगा

टीम को पांचवां झटका रवि बिश्नोई ने दिया। उन्होंने मार्क चैपमैन को अपना शिकार बनाया। वह सिर्फ नौ रन बना पाए। इसके बाद मिचेल सेंटनर रनआउट हो गए। वह सिर्फ 11 रन बना पाए। फिलहाल क्रीज पर डेरिल मिचेल और जैक फोल्क्स मौजूद हैं। 17 ओवर के बाद स्कोर छह विकेट पर 168 रन है।

08:09 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को चार सफलताएं

14 ओवर का खेल पूरा हो चुका है और टीम ने चार सफलताएं हासिल कर ली हैं। डेवोन कॉनवे 44, टिम सीफर्ट 62, रचिन रवींद्र 2 और ग्लेन फिलिप्स 24 रन बनाकर आउट हुए। फिलहाल क्रीज पर मार्क चैपमैन और डेरिल मिचेल मौजूद हैं।

07:39 PM, 28-Jan-2026

IND vs NZ Live Score: भारत को पहली सफलता

भारत को पहली सफलता मिली है। कुलदीप यादव ने नौवें ओवर में डेवोन कॉनवे को अपना शिकार बनाया। वह 23 गेंदों में 44 रन बनाकर आउट हुए। अब टिम सीफर्ट (55) का साथ देने रचिन रवींद्र आए हैं। 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!