रायपुर

ई-केवाइसी में नाम-आधार भिन्नता वाले उपभोक्ताओं के लिए हर गुरुवार शिविर, नगर वृत्त-एक रायपुर में सुबह 11 से शाम 4 बजे तक

15 अगस्त विज्ञापन

राज्य बिजली वितरण कंपनी द्वारा मोर बिजली एप के जरिए शुरू की गई ई-केवाइसी प्रक्रिया में उपभोक्ताओं को आ रही दिक्कतों को देखते हुए बिजली कंपनी ने विशेष कदम उठाया है।

नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आधार कार्ड और उपभोक्ता क्रमांक में दर्ज नाम में अंतर या बदलाव के कारण जिन उपभोक्ताओं का ई-केवाइसी नहीं हो पा रहा है, उनके समाधान के लिए शिविर लगाए जाएंगे।

सीएसपीडीसीएल के अधीक्षण अभियंता (नगर वृत्त-एक) एम. विश्वकर्मा ने बताया कि उपभोक्ताओं की सुविधा के लिए अब हर सप्ताह गुरुवार को विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।

यह शिविर नगर वृत्त-एक, रायपुर के अंतर्गत आने वाले सभी नगर संभाग कार्यालयों में सुबह 11 बजे से शाम चार बजे तक आयोजित होंगे।

कंपनी ने बिजली उपभोक्ताओं से अपील की है कि ई-केवाइसी में किसी भी तरह की समस्या या नाम-आधार भिन्नता के निराकरण के लिए वे निर्धारित समय पर अपने नजदीकी नगर संभाग कार्यालय में पहुंचकर आयोजित शिविर का लाभ उठाएं और प्रक्रिया पूरी कराएं।

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!