Uncategorized

हसदेव एक्सप्रेस चलेगी रोजाना, कम यात्रियों के कारण मुंबई- हावड़ा समर स्पेशल के कई फेरे रद

15 अगस्त विज्ञापन


कोरबा-बिलासपुर-रायपुर के बीच संचालित हसदेव एक्सप्रेस एक अगस्त से रोजाना होगा। इससे दैनिक यात्रियों की स हूलियत में बढ़ोतरी होगी। रूट पर बढ़ते यात्री भ …और पढ़ें

By Paritosh DubeyEdited By: Paritosh Dubey

Publish Date: Tue, 02 Jun 2026 11:23:33 AM (IST)Updated Date: Tue, 02 Jun 2026 11:23:32 AM (IST)

प्रतीकात्मक तस्वीर। नईदुनिया

नईदुनिया प्रतिनिधि, रायपुर।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (दपूमरे) ने यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर रायपुर-कोरबा रूट पर चलने वाली हसदेव एक्सप्रेस के संचालन में विस्तार किया है। वहीं यात्रियों की कम संख्या के कारण मुंबई-हावड़ा रूट की एक समर स्पेशल ट्रेन के कई फेरे रद कर दिए हैं। हसदेव एक्सप्रेस का परिवर्तित संचालन एक अगस्त से लागू होगा। इससे रायपुर, बिलासपुर और कोरबा के बीच नियमित सफर करने वाले दैनिक यात्रियों की सहूलियत में बढ़ोतरी होगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, दोनों ही निर्णय पूरी तरह से यात्रियों की मांग और व्यावहारिक यात्री भार के विश्लेषण के बाद लिए गए हैं, ताकि संसाधनों का सही इस्तेमाल हो सके और यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिल सके।

दोनों ट्रेनों का विलय होगा

वर्तमान में गाड़ी संख्या 18249/18250 रायपुर-कोरबा-रायपुर हसदेव एक्सप्रेस सप्ताह में चार दिन और गाड़ी संख्या 18251/18252 सप्ताह में तीन दिन संचालित होती है। रेलवे ने इन दोनों ट्रेनों को आपस में मर्ज (विलय) करने का निर्णय लिया है। 1 अगस्त 2026 से इसे गाड़ी संख्या 18249/18250 हसदेव एक्सप्रेस के रूप में सप्ताह के सातों दिन यानी प्रतिदिन चलाया जाएगा। इस ट्रेन में आधुनिक और सुरक्षित सफर के लिए विभिन्न श्रेणियों के कुल 15 एलएचबी (एलएचबी) कोच लगाए जाएंगे। इस फैसले से इस रूट के यात्रियों को रोजाना एक सुलभ और आरामदायक यात्रा विकल्प उपलब्ध होगा।

कम यात्री मिलने से एलटीटी-सांतरागाछी स्पेशल के 4-4 फेरे रद

यात्रियों की कम संख्या (कम ऑक्यूपेंसी) के कारण रेलवे ने लोकमान्य तिलक टर्मिनस-सांतरागाछी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन (01001/01002) के चार-चार फेरे रद्द कर दिए हैं। यह स्पेशल ट्रेन गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों के दबाव को कम करने के लिए 21 अप्रैल से 16 जुलाई 2026 तक के लिए शुरू की गई थी।

इन तारीखों में रद रहेगी ट्रेन

  • गाड़ी संख्या 01001 (एलटीटी-सांतरागाछी): जून महीने में 23 और 30 तारीख तथा जुलाई में 7 और 14 तारीख को रद रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 01002 (सांतरागाछी-एलटीटी): जून में 25 तारीख तथा जुलाई में 2, 9 और 16 तारीख को संचालित नहीं होगी।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!