छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

होटलों की सघन जांच अभियान : सुरक्षा मानकों में लापरवाही पर पुलिस ने दी होटल संचालक को समझाइश, उग्र होन पर पुलिस ने की सख्त विरुद्ध कार्रवाई

होटल व्हाइट रोज में जांच दौरान पुलिस टीम से अभद्र व्यवहार और शांति भंग की आशंका पर संचालक को किया गिरफ्तार, न्यायालय में किया गया पेश

15 अगस्त विज्ञापन

 (गौरी शंकर गुप्ता) *11 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के होटल, लॉज एवं सार्वजनिक आवासीय प्रतिष्ठानों में सुरक्षा व्यवस्था एवं अनैतिक गतिविधियों की रोकथाम को लेकर विशेष जांच अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 10 जुलाई 2026 की शाम थाना साइबर एवं थाना कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम ने शहर स्थित होटल व्हाइट रोज में औचक जांच की।

जांच के दौरान होटल में सुरक्षा संबंधी आवश्यक व्यवस्थाओं में कमियां पाए जाने पर पुलिस टीम ने होटल संचालक सूरज सिंह (28 वर्ष), निवासी फतेहामुड़ा, थाना जूटमिल, रायगढ़ को सुरक्षा मानकों में तत्काल सुधार करने की समझाइश दी। इस दौरान होटल संचालक ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करना शुरू कर दिया तथा समझाइश के बावजूद उसका आक्रामक रवैया जारी रहा।

स्थिति को देखते हुए पुलिस द्वारा होटल संचालक को थाना कोतवाली लाकर समझाइश दी गई, लेकिन वहां भी वह उग्र व्यवहार करता रहा। संज्ञेय अपराध घटित होने की आशंका एवं शांति व्यवस्था प्रभावित होने की संभावना को देखते हुए पुलिस ने भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (बीएनएसएस) की धारा 170 के तहत उसे प्रतिबंधात्मक रूप से गिरफ्तार किया। साथ ही धारा 126 एवं 135(3) बीएनएसएस के अंतर्गत इस्तगासा तैयार कर उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

रायगढ़ पुलिस द्वारा जिले के होटल, लॉज एवं गेस्ट हाउसों की नियमित जांच की जा रही है। यह अभियान सुरक्षा मानकों के पालन, आगंतुकों का सत्यापन तथा अनैतिक एवं अवैध गतिविधियों की रोकथाम के उद्देश्य से संचालित किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि भविष्य में भी ऐसे प्रतिष्ठानों की लगातार जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन अथवा पुलिस कार्यवाही में बाधा उत्पन्न करने वालों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*”होटलों में सुरक्षा मानकों का पालन और अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण हमारी प्राथमिकता है। जांच के दौरान पुलिस कार्यवाही में बाधा डालने या कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!