Uncategorized

होर्मुज जलडमरूमध्य के पास हादसा: भारतीय चालक दल की नाव में लगी आग, एक की मौत

15 अगस्त विज्ञापन


होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक भारतीय नाविक की मौत हो गई है। इसके साथ ही कई अन्य घायल हो गए हैं। दरअसल, यह हादसा  एक लकड़ी की नाव में आग लगने से हुई है। यह जानकारी एक सरकारी सूत्र ने शनिवार को दी है। 

यह भी पढ़ें-  ट्रंप प्रशासन का क्यूबा पर शिकंजा: GAESA समेत कई संस्थाओं पर लगाए प्रतिबंध, ईंधन और खाद्य संकट गहराने की आशंका


17 लोगों को बचाया गया


उन्होंने बताया कि शुक्रवार को हुई घटना के बाद 17 अन्य भारतीय चालक दल के सदस्यों को बचा लिया गया। यह भी बताया कि आग लगने के सटीक कारण का अभी पता लगाया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, चालक दल के सदस्यों को उस क्षेत्र से गुजर रहे एक जहाज ने बचाया। यह घटना होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ती शत्रुता के बीच हुई है, जो फारस की खाड़ी और ओमान की खाड़ी के बीच एक महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग है, जिससे होकर दुनिया की तेल आपूर्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा गुजरता है।

यह भी पढ़ें-  India- US: एआई पर सहयोग बढ़ाएंगे भारत-अमेरिका; चीन को घेरने की है तैयारी, जानें सबकुछ

चार लोग गंभीर रुप से झुलसे

एक सूत्र ने बताया, ‘सामान्य माल से लदी एक लकड़ी की नाव, जिसमें 18 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे, कल होर्मुज जलडमरूमध्य के पास आग लगने के बाद पलट गई।’ सूत्र ने बताया, ‘इस घटना में नाव पर सवार एक भारतीय की मौत हो गई, जबकि चार लोग झुलस गए। घायलों का दुबई में इलाज चल रहा है और वे सुरक्षित हैं।’


भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने मुलाकात की


एक अन्य सूत्र ने बताया कि दुबई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारियों ने कल रात बचाए गए भारतीय नागरिकों से मुलाकात की। सूत्रों ने बताया कि वाणिज्य दूतावास नाव मालिक के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।

 



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!