रायपुर

हंसिया से खुद का गला काटकर बैठा रहा युवक, VIDEO:हाथ-पैर भी काटे, सैलून से सेविंग कराकर निकला था; पुलिस बोली- मेंटली डिस्टर्ब

15 अगस्त विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में युवक ने हंसिया से अपना गला और हाथ काटकर आत्महत्या की कोशिश की। वह घर से हंसिया लेकर करीब 6 किलोमीटर दूर पड़ोसी गांव पहुंचा। यहां पेट्रोल पंप के पास वह लहूलुहान हालत में मिला। युवक की हालत गंभीर होने पर उसे रायपुर रेफर किया गया, जहां उसका इलाज जारी है। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो भी सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। युवक ने आत्महत्या की कोशिश क्यों की, यह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि युवक कुछ दिनों से मेंटली डिस्टर्ब था। मामला हल्दी पुलिस चौकी क्षेत्र का है। देखिए ये तस्वीरें… सुबह हंसिया लेकर घर से निकला था युवक जानकारी के मुताबिक युवक का नाम नरेंद्र रावटे (27) है, जो कि भेड़िया नवागांव का रहने वाला है और मजदूरी करता है। ग्रामीणों के मुताबिक, नरेंद्र 21 सितंबर की सुबह गांव की नाई दुकान में सेविंग बनवाते देखा गया था। इसके बाद सुबह करीब 10 बजे वह साइकिल से हंसिया लेकर घर से निकला था। शाम करीब 5 बजे वह पड़ोसी गांव बेलौदी (हल्दी) के पेट्रोल पंप के पास लहूलुहान हालत में मिला। ग्रामीणों की सूचना पर डायल- 112 और हल्दी चौकी की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने युवक को समझाया और उसके हाथ से हंसिया लिया। इसके बाद उसे वाहन से जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे रायपुर के मेकाहारा अस्पताल रेफर कर दिया। यहां उसका इलाज चल रहा है। डॉक्टरों के मुताबिक, अब नरेंद्र की हालत खतरे से बाहर है। छत ढलाई के काम पर जाता था जनपद सदस्य सतीश भेड़िया और सरपंच लुमन कुमार साहू ने बताया कि नरेंद्र मजदूरी करता है। वह गांव के युवाओं के साथ छत ढलाई के काम पर जाता था। उसके पिता बालचरण रावटे किसान हैं। नरेंद्र की दो बहनों की शादी हो चुकी है। उसकी शादी नहीं हुई है। कुछ दिनों से अस्वस्थ था नरेंद्र ASP चंद्रकांत गवर्ना ने बताया कि युवक के धारदार हथियार से गला काटकर आत्महत्या की कोशिश करने की सूचना मिली थी। हल्दी चौकी और डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर उसे गलत कदम उठाने से रोका और अस्पताल पहुंचाया। …………………… क्राइम से जुड़ी यह खबर भी पढ़िए… रायपुर-लड़की का मर्डर कर युवक ने खुद का गला काटा: हालत गंभीर, होटल के कमरे से आ रही थी चिल्लाने की आवाज; जांच जारी राजधानी रायपुर में लड़की का मर्डर कर युवक ने खुद अपना गला काटने की कोशिश की है। झूलेलाल चौक के पास स्थित बंसल पैराडाइज होटल में युवती की लाश मिली है। उसी होटल के कमरे में एक लड़का खून से लथपथ मिला है, जिसकी हालत गंभीर है। मामला गंज थाना क्षेत्र का है। पढ़ें पूरी खबर…

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!