Uncategorized

हाईवे पर काल का कहर… लखनपुर में ट्रक-बाइक की टक्कर और सूरजपुर में बस हादसा, 2 की मौत; कई घायल

15 अगस्त विज्ञापन


नईदुनिया न्यूज, लखनपुर/बिश्रामपुर। अंबिकापुर–बिलासपुर नेशनल हाईवे 130 और सूरजपुर जिले में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि कई यात्री घायल हो गए। लगातार हो रही दुर्घटनाओं से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।

पहली घटना में नेशनल हाईवे 130 पर शुक्रवार शाम कमल फ्यूल के पास तेज रफ्तार ट्रक और बाइक के बीच आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शाम करीब पांच बजे अंबिकापुर की ओर से आ रहा ट्रक जैसे ही मौके पर पहुंचा, उसी दौरान लखनपुर से अंबिकापुर की ओर जा रही बाइक से उसकी भिड़ंत हो गई।

चालक की मौके पर ही मौत

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बाइक चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में मृतक का चेहरा बुरी तरह क्षत-विक्षत हो गया, जिससे उसकी पहचान नहीं हो सकी है। बाइक भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

सूरजपुर जिले में दूसरा हादसा

दूसरी घटना सूरजपुर जिले के लटोरी पुलिस चौकी क्षेत्र में गुरुवार देर रात हुई, जहां एक तेज रफ्तार यात्री बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस सवार कई लोग घायल हो गए, जबकि गंभीर रूप से घायल परिचालक किशोर निवासी बरदेभाटा कांकेर की उपचार के दौरान मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार रायल यात्री बस बनारस से अंबिकापुर की ओर जा रही थी। कल्याणपुर-नवापारा के पास खराब खड़े ट्रक से बस की सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

अफरा-तफरी मच गई

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को बाहर निकालकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल अंबिकापुर भेजा गया। दो यात्रियों की हालत गंभीर होने पर उन्हें रायपुर रेफर किया गया है।

मामले की पुष्टि करते हुए एसडीओपी अभिषेक पैकरा ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।

स्ट्रीट लाइट और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग

लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए स्थानीय लोगों ने प्रशासन से हाईवे पर स्पीड कंट्रोल, संकेतक बोर्ड, स्ट्रीट लाइट और नियमित पेट्रोलिंग बढ़ाने की मांग की है। पुलिस भी समय-समय पर वाहन जांच अभियान चलाकर लोगों को यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश दे रही है, इसके बावजूद हादसे थम नहीं रहे हैं।

यह भी पढ़ें- रायपुर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुंबई-गोवा से आईपीएल सट्टा नेटवर्क का मास्टरमाइंड बाबू खेमानी समेत 7 गिरफ्तार



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!