Uncategorized

Grammy Awards 2026 Live: शुरू हुए ग्रैमी अवॉर्ड 2026, रेड कार्पेट पर सबरीना और बिली इलिश ने बिखेरा जलवा

15 अगस्त विज्ञापन


07:48 AM, 02-Feb-2026

स्टेज पर उतरे बीबर

जस्टिन बीबर ने भी इस साल ग्रैमी के मंच पर परफॉर्म किया। वो शर्टलेस होकर हाथ में गिटार लेकर मंच पर पहुंचे।

 

07:46 AM, 02-Feb-2026

ओलिविया डीन बनी बेस्ट न्यू आर्टिस्ट

ग्रैमी 2026 में बेस्ट न्यू आर्टिस्ट अवॉर्ड ओलिविया डीन ने अपने नाम किया। ओलिविया को 2025 में रिलीज हुए उनके दूसरे एल्बम ‘द आर्ट ऑफ लविंग’ की सफलता को देखते हुए इस कैटेगरी में नॉमिनेशन मिला था। उन्होंने इवेंट में परफॉर्म भी किया।

 

07:41 AM, 02-Feb-2026

ट्रेवस ने की डोनाल्ड ट्रंप की नकल

शो के होस्ट ट्रेवस ने डोनाल्ड ट्रंप को लेकर भी मजाक किया। उन्होंने कहा कि निकी मिनाज अभी व्हाइट हाउस में हैं और डोनाल्ड ट्रंप के साथ जरूरी मामलों पर चर्चा कर रही हैं। इसके बाद ट्रेवस ने डोनाल्ड ट्रंप की मिमिक्री भी की।

 

07:40 AM, 02-Feb-2026

एलेक्स वॉरेन ने किया परफॉर्म

एलेक्स वॉरेन ने ग्रैमी अवॉर्ड में परफॉर्मेंस किया है। उनके परफॉर्मेंस की काफी तारीफ हुई।

 

07:36 AM, 02-Feb-2026

मंच पर रो पड़े शबूजी

अमेरिकन सिंगर और रैपर शबूजी ने बेस्ट पॉप डुओ/ग्रुप परफॉर्मेंस कैटेगरी में ग्रैमी अपने नाम किया। यह अवॉर्ड जीतने के बाद मंच पर स्पीच देते वक्त वो रो पड़े। उन्होंने अपनी मां का शुक्रियाअदा किया।

 

07:33 AM, 02-Feb-2026

रेड कारपेट पर रहा इन सितारों का जलवा

इवेंट में माईली सायरस से लेकर चैपल रोन और एडिसन रे समेत कई कलाकारों ने जलवा बिखेरा। चैपल रोन के आउटफिट्स के खूब चर्चे रहे। वो पहली बार ग्रैमी अवॉर्ड्स में पहुंचीं।

 

 

 

 

 

07:15 AM, 02-Feb-2026

GNX बना बेस्ट रैप एल्बम 

बेस्ट रैप एल्बम का अवॉर्ड केंड्रिक लैमर ने अपने नाम किया। उन्हें यह अवॉर्ड एल्बम GNX के लिए मिला।

 

07:13 AM, 02-Feb-2026

ब्रूनो और रोज ने भी किया परफॉर्म

सबरीना के अलावा इवेंट में ब्रूनो मार्स और रोज ने भी साथ में परफॉर्म किया।

 

07:03 AM, 02-Feb-2026

छठी बार होस्ट बने ट्रेवर नोआ

कॉमेडियन ट्रेवर नोआ ने इस साल फिर से ग्रैमी अवॉर्ड्स होस्ट किया। वो बीते छह साल से ग्रैमी होस्ट करते आ रहे हैं। इवेंट शुरू होते ही उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा- ‘लगता है जैसे मैं जेफ बेजोस की शादी में आ गया हूं, लेकिन यहां अश्वेत ज्यादा हैं।’

 

06:53 AM, 02-Feb-2026

सबरीना कारपेंटर ने किया परफॉर्म

इवेंट में अमेरीकन सिंगर सबरीना कारपेंटर ने परफॉर्म भी किया।

 





Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!