छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़राज्य

घरघोड़ा साइडिंग की समस्याओं पर युवा कांग्रेस का कलेक्टर को ज्ञापन, 15 दिन का अल्टीमेटम

सड़क, ओवरलोडिंग, जाम, कोयला हेराफेरी और नगर पंचायत के राजस्व का मुद्दा उठाया

15 अगस्त विज्ञापन

(गौरी शंकर गुप्ता) रायगढ़/घरघोड़ा- घरघोड़ा रेलवे साइडिंग एवं कोयला परिवहन से जुड़ी लगातार बढ़ती समस्याओं को लेकर जिला युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण के अध्यक्ष उस्मान बेग ने बुधवार को घरघोड़ा में जिला कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी को विस्तृत ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में सड़क की बदहाली, लगातार हो रही दुर्घटनाओं, ओवरलोडिंग, जाम, धूल प्रदूषण, कोयला परिवहन में कथित हेराफेरी और स्थानीय निकाय के राजस्व सहित कई गंभीर मुद्दे उठाए गए।

उस्मान बेग ने बताया कि पूर्व में इसी मार्ग पर दुर्घटना में एक चालक की मौत हो चुकी है और हाल ही में दोबारा ट्रेलर पलटने की घटना हुई है। इसके बावजूद सड़क और सुरक्षा व्यवस्था में स्थायी सुधार नहीं हुआ है। मृतक के परिवार को मुआवजा, रोजगार एवं बच्चों की शिक्षा संबंधी सहायता दिलाने की मांग भी अब तक अधूरी है।

ज्ञापन में प्रमुख रूप से ये मांगें रखी गईं, साइडिंग मार्ग एवं बाइपास की जर्जर सड़कों का स्थायी निर्माण, ओवरलोड वाहनों की जांच और जिम्मेदार ट्रांसपोर्टरों पर कार्रवाई, बाइपास चौक एवं कांटा घर पर जाम रोकने के लिए उचित पार्किंग व्यवस्था, दोनों बाइपास पर अधूरे हाईमास्ट लाइट कार्य पूरे कराना तथा स्पीड ब्रेकर, चेतावनी बोर्ड और संकेतक लगाना, नियमित पानी का छिड़काव, सड़क की सफाई और कोयला वाहनों को ढककर चलाना, ट्रांसपोर्टरों एवं साइडिंग प्रबंधन की जवाबदेही तय करना, बाहरी कर्मचारियों का सत्यापन तथा धमकी और मारपीट जैसी शिकायतों पर कार्रवाई, साइडिंग एवं परिवहन कार्यों में स्थानीय युवाओं को रोजगार में प्राथमिकता, दुर्घटना में मृत चालक के परिवार को न्याय एवं नियमानुसार सहायता, नगर पंचायत की भूमि के उपयोग की जांच कर नियमानुसार किराया, लीज अथवा उपयोग शुल्क नगर पंचायत को दिलाना

कोयला हेराफेरी की आशंका पर भी उठाए सवाल

ज्ञापन में गारे पेलमा स्थित सीएसपीडीसीएल माइंस से घरघोड़ा साइडिंग के लिए निकले कई गाड़ी हर दिन दूसरे जगह कोयला भेजने की शिकायत की और कहा की एक ट्रेलर के निर्धारित स्थान पर कोयला खाली करने के बजाय कारीछापर क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने का मामला भी उठाया गया। उस्मान बेग ने बताया कि इस संबंध में एसडीएम एवं थाना प्रभारी घरघोड़ा को पहले ही लिखित आवेदन दिया जा चुका है। उन्होंने कोयला परिवहन के वाहन नंबर, कांटा पर्ची, माइंस से निकली मात्रा और साइडिंग में जमा कोयले का मिलान कराकर कथित हेराफेरी एवं चोरी की शिकायतों की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

कलेक्टर ने दिया कार्रवाई का भरोसा

ज्ञापन सौंपने के दौरान कलेक्टर ने उठाए गए मुद्दों को लेकर संबंधित विभागों से जांच एवं आवश्यक कार्रवाई कराने का भरोसा दिया। युवा कांग्रेस ने प्रशासन से सभी मांगों पर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने की अपेक्षा जताई।

15 दिन में कार्रवाई नहीं तो साइडिंग के सामने आंदोलन

उस्मान बेग ने स्पष्ट किया कि ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को 20 दिनों का समय दिया गया है और इस अवधि में समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कार्रवाई नहीं होने पर स्थानीय नागरिकों के साथ रेलवे साइडिंग के सामने शांतिपूर्ण धरना-प्रदर्शन एवं विधिसम्मत आंदोलन किया जाएगा। आर्थिक नाकेबंदी सहित आगे के कदम आवश्यक अनुमति एवं कानून का पालन करते हुए उठाए जाएंगे।

उस्मान बेग ने कहा कि औद्योगिक विकास का विरोध नहीं है, लेकिन विकास के नाम पर स्थानीय जनता की जान, सुरक्षा, स्वास्थ्य और नगर पंचायत के अधिकारों की अनदेखी स्वीकार नहीं की जाएगी। अब केवल आश्वासन नहीं, बल्कि जमीन पर समाधान चाहिए।

उस्मान बेग के साथ उपाध्यक्ष नगर पंचायत अमित त्रिपाठी, लीलाधर साहू, दया शंकर बेहरा, संजय डोंडे, आदित्य दासे, रामजी स्वर्णकार, तोष साहू, शिवम गुप्ता समेत भारी संख्या में युवा नेता उपस्थित रहे

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!