
गौरीशंकर गुप्ता /घरघोड़ा – युवा कांग्रेस रायगढ़ ग्रामीण के जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के निर्देश पर घरघोड़ा ब्लॉक अंतर्गत युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने स्थानीय फार्म हाउस में गत दिवस बैठक आयोजित की,
बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में जिला अध्यक्ष उस्मान बेग के साथ साथ पूर्व विधायक प्रतिनिधि किरोड़ी तायल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधर, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, धनेश्वर साहू मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष उस्मान बेग न कहा कि शीर्ष नेतृत्व द्वारा आगामी महीनों का विशेष टास्क हम सभी को दिया है। आने वाले दिनों में ब्लॉक कमेटी से लेकर नगर और बूथ कमेटी का विस्तार हमे इसी माह में ही कर लेना है और सभी कमेटी के पदाधिकारियों को प्रभार देकर कमेटियों को सत्यापित कर उनकी जिम्मेदारी सुनिश्चित करना है।बैठक में तय हुआ कि मुख्य युवा और आम जनता के मुद्दों को चिन्हित कर उनके समाधान हेतु निर्णायक लड़ाई लड़ना है ।

वही पूर्व विधायक प्रतिनिधि किरोड़ी तायल, नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेन्द्र चौधर, उपाध्यक्ष अमित त्रिपाठी, धनेश्वर साहू ने सभी युवाओं को कहा की संघठन को मजबूत कर युवाओं को पार्टी और संगठन में जोड़ने अभियान छेढ़ने आह्वाहन कर सभी में ऊर्जा का संचार किया ।।




