Uncategorized

गौरेला-मरवाही से लापता 4 नाबालिगों में से 3 मिले: पुलिस ने सकुशल बरामद किया, एक की तलाश जारी – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन




जीपीएम जिले में जिले के गौरेला और मरवाही थाना क्षेत्रों से बीते दो दिनों में लापता हुए चार नाबालिगों में से तीन को पुलिस ने सकुशल बरामद कर लिया है। एक अन्य नाबालिग की तलाश अभी भी जारी है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की थी। जानकारी के अनुसार, अलग-अलग गांवों से ये नाबालिग बिना बताए घर से चले गए थे। परिजनों ने अपने स्तर पर काफी खोजबीन की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने पर संबंधित थानों में शिकायत दर्ज कराई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 137(2) के तहत अपराध दर्ज किया। साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से मिली सफलता थाना प्रभारियों के नेतृत्व में विशेष टीमों का गठन किया गया। पुलिस टीमों ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और साइबर सेल की तकनीकी सहायता ली। साथ ही मुखबिर तंत्र को भी सक्रिय किया गया। लगातार प्रयासों के बाद पुलिस ने चार में से तीन नाबालिगों को सुरक्षित बरामद कर लिया। बरामद किए गए बच्चों से पूछताछ और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। चौथे नाबालिग की तलाश जारी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अविनाश मिश्रा ने बताया कि पुलिस हर शिकायत पर गंभीरता से कार्रवाई कर रही है। चौथे नाबालिग की तलाश के लिए अलग-अलग इलाकों में लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे भी सकुशल बरामद कर लिया जाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें, उनसे नियमित संवाद बनाए रखें और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!