Uncategorized

गौरेला में पति पर प्रताड़ना का आरोप: पत्नी बोली- दूसरी महिला से अफेयर, मारपीट कर घर से निकला, FIR दर्ज – Gaurela News

15 अगस्त विज्ञापन




गौरेला के टीकरकला निवासी सना खान ने अपने पति सलीम खान पर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना का आरोप लगाते हुए गौरेला थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़िता सना खान (26) ने बताया कि उनका निकाह 21 फरवरी 2021 को बिलासपुर स्थित मुस्लिम सराय में बलौदाबाजार निवासी सलीम खान से हुआ था। शादी के बाद दोनों चरौदा रायपुर में रहने लगे। इस दौरान उनका एक बेटा भी हुआ। सना का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही सलीम का दूसरी महिला से संबंध सामने आया, जिसके बाद घर में लगातार विवाद बढ़ने लगे। जुलाई 2025 में विवाद के दौरान सलीम ने उनके साथ मारपीट की और उन्हें घर से बाहर निकाल दिया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि उनके जेठ शरीफ खान और जेठानी आरिफा बानो भी प्रताड़ना में शामिल थे। बेल्ट से पिटाई, गाली-गलौज और कमरे में बंद करने का आरोप सना के अनुसार, घर में उनके साथ लगातार गाली-गलौज की जाती थी। कई बार बेल्ट से पीटा गया और कमरे में बंद कर दिया गया। पीड़िता ने कहा कि परिवार बचाने की कोशिश में उन्होंने लंबे समय तक सब सहा, लेकिन हालात नहीं सुधरे। मामा के घर बिलासपुर में ली शरण प्रताड़ना से परेशान होकर सना बिलासपुर में अपने मामा के पास रहने चली गईं। इसके बाद भाई मोहम्मद फरियाज और पिता ने समझाइश दी, जिसके बाद 16 नवंबर 2025 को दोनों के बीच सुलह हुई। जहर खाने का वीडियो भेजने का आरोप सना का कहना है कि सुलह के बाद भी हालात सामान्य नहीं हुए। 18 नवंबर को सलीम ने अपनी मामी शबाना को जहर खाने का वीडियो भेजा। पीड़िता का आरोप है कि सलीम आत्महत्या का झूठा नाटक कर उन्हें बदनाम करना चाहता है। धमकी देने का भी आरोप सना ने शिकायत में बताया कि उन्हें लगातार धमकियां मिल रही हैं, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान हैं। पुलिस ने दर्ज किया मामला गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि शिकायत के आधार पर सलीम खान, शरीफ खान और आरिफा बानो के खिलाफ बीएनएस एक्ट की धारा 3(5) और 85 के तहत अपराध दर्ज किया गया है। पुलिस वीडियो, फोन रिकॉर्ड और गवाहों के बयान की जांच कर रही है। जांच पूरी होने के बाद आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी। घरेलू हिंसा रोकने अभियान तेज पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में घरेलू हिंसा रोकने के लिए अभियान को और तेज किया जाएगा, ताकि ऐसे मामलों पर सख्ती से कार्रवाई की जा सके।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!