Uncategorized

गड़चिरोली के अहेरी में आधी रात को कांपी धरती, सिरोंचा में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

15 अगस्त विज्ञापन


गड़चिरोली जिले के अहेरी तालुका में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। यहां के निवासियों ने सोते समय अपने बिस्तर हिलने, दीवारों में हल्की कंपन महसू …और पढ़ें

Publish Date: Thu, 26 Feb 2026 07:55:13 PM (IST)Updated Date: Thu, 26 Feb 2026 07:55:13 PM (IST)

महाराष्ट्र के अहेरी में भूकंप के झटके महसूस हुए

HighLights

  1. महाराष्ट्र के अहेरी में भूकंप के झटके महसूस हुए
  2. इससे पहले भी दो बार भूकंप के आए थे झटके
  3. किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं

नईदुनिया न्यूज, बीजापुर। अहेरी (गड़चिरोली) जिले के अहेरी तालुका में आधी रात को भूकंप के झटके महसूस किए गए। नागरिकों का कहना है कि ये झटके गुरुवार 26 फरवरी को लगभग 12:00 बजे महसूस किए गए। अहेरी के आसपास के कुछ गांवों और शहर के अन्य हिस्सों में कुछ निवासियों ने सोते समय अपने बिस्तर हिलने, दीवारों में हल्की कंपन महसूस करने और बर्तनों के खड़कने की आवाज सुनने की शिकायत की है।

सिरोंचा में भी महसूस किए गए भूकंप के झटके

कुछ जगहों पर निवासी डर के मारे अपने घरों से बाहर भी निकल आए। सिरोंचा में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए। अभी तक किसी भी जानमाल के नुकसान की कोई जानकारी नहीं है। जिला प्रशासन की ओर से इस संभावित भूकंप की तीव्रता और गहराई के बारे में अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!