Uncategorized

गड़ा सोना निकालने का झांसा देकर 13 लाख की ठगी: सरगुजा के किसान को कथित तांत्रिक ने दिया झांसा, रायपुर बुलाकर ली रकम – Ambikapur (Surguja) News

15 अगस्त विज्ञापन



सरगुजा जिले के सेदम निवासी एक किसान को गड़ा सोना दिलाने का झांसा देकर कथित तांत्रिक ने 13 लाख रुपये और सोने-चांदी के जेवरात लेकर ठगी कर ली। तांत्रिक ने किसान परिवार को रायपुर बुलाया और उनके पास से नकद 13 लाख रुपये के साथ ही जेवरात भी ले लिए। जब किसान

.

जानकारी के मुताबिक, सेदम के किसान महेंद्र सिंह पैकरा (37) ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि 5 अक्टूबर की सुबह उनके घर सूरज तिवारी नाम का साधु आया था। उसने उन्हें घर के अंदर गड़ा सोना निकालने का झांसा दिया। साथ ही, कहा कि महेंद्र की बेटी पर किसी ने जादू-टोना किया है। सूरज तिवारी ने खुद को नासिक का रहने वाला बताया था।

गड्ढा खोदकर गड़वाए नारियल, रायपुर बुलाकर ली रकम कथित तांत्रिक सूरज तिवारी ने महेंद्र सिंह पैकरा के घर के आंगन में एक गड्ढा खोदने के लिए कहा और उसमें पांच नारियल गड़वा दिए। उसने परिवार के सदस्यों से कहा कि सुबह और शाम वहां दिया जलाएं। तांत्रिक ने बताया कि जब 13 लाख रुपए इकट्ठा हो जाएं, तो वह उन्हें खास दवा देगा।

जब महेंद्र सिंह पैकरा के पास 13 लाख रुपए जमा हो गए, तो उन्होंने सूरज तिवारी को फोन किया। सूरज तिवारी ने उन्हें पैसे लेकर रायपुर आने के लिए कहा। अक्टूबर महीने में महेंद्र सिंह और उनकी पत्नी रायपुर पहुंचे। वहां बस स्टैंड पर सूरज तिवारी ने उनसे 13 लाख रुपए ले लिए और बदले में उन्हें दवा का डब्बा दिया।

सूरज तिवारी ने महेंद्र पैकरा को झांसा देते हुए उनकी पत्नी से सोने की कान की बाली और तीन पायल भी ले ली। उसने कहा कि दवा को आंगन में खोदे गए गड्ढे में डाल दें। तिवारी ने कहा कि वह और उसके लोग गड्ढा खोदेंगे तो उसमें सोने और चांदी से भरे मटके निकलेंगे, जिनकी कुल कीमत 11 करोड़ रुपए होगी, और इसके लिए वह दिल्ली से खरीदार लाएगा। कथित तांत्रिक ने दोनों पति-पत्नी का मोबाइल भी अपने पास रख लिया।

नहीं लौटा तांत्रिक, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत महेंद्र पैकरा और उनकी पत्नी वापस सेदम लौट आए और तांत्रिक द्वारा दी गई दवा गड्ढे में डाल दी। करीब ढाई महीने गुजर जाने के बाद भी तांत्रिक नहीं आया, तो परिवार को शक हुआ। उन्होंने गड्ढा खोदा, तो उसमें केवल दबा हुआ नारियल ही मिला।

महेंद्र सिंह पैकरा ने मामले की रिपोर्ट बतौली थाने में दर्ज कराई। रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 318 (4) BNS के तहत अपराध दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है। कथित तांत्रिक का नंबर बंद मिल रहा है। पुलिस उसकी पड़ताल में जुटी है।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!