Uncategorized

फिल्म सिटी में मिली युवक की लाश: सिर में चोट के निशान, घटनास्थल पर पुलिस को मिला जहर; जांच में जुटे अफसर – Raipur News

15 अगस्त विज्ञापन




नवा रायपुर के निर्माणाधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में मंगलवार को एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान 30 वर्षीय भूपेंद्र पटेल के रूप में हुई है, जो तूता क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम करके जांच शुरू कर दी है। अब पढ़े क्या है पूरा मामला अभनपुर पुलिस के अनुसार मंगलवार की सुबह ग्रामीणों से सूचना मिली, कि निर्माणधीन फिल्म सिटी ग्राउंड में युवक का शव पड़ा है। उसके सिर में चोट के निशान है। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और पंचनामा कार्रवाई पूरी की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। प्रारंभिक जांच में युवक के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। घटनास्थल पर पुलिस को मिली जहर घटनास्थल की तलाशी के दौरान पुलिस को जहर भी मिला है। ऐसे में मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस हत्या, आत्महत्या और दुर्घटना तीनों एंगल से मामले की जांच कर रही है। फॉरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया, जिसने साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मृतक कल यानी मंगलवार को घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वह वापस नहीं लौटा। परिजनों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह फिल्म सिटी ग्राउंड तक कैसे पहुंचा और वहां किन लोगों के संपर्क में था।



Source link

15 अगस्त विज्ञापन
विज्ञापन 1
विज्ञापन 2
विज्ञापन 3
विज्ञापन 4
विज्ञापन 5
विज्ञापन 6
विज्ञापन 7
विज्ञापन 8

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!